Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन के खिलाफ प्रदर्शन

    दिल्ली में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ.हर्षवर्धन के आवास पर प्रदर्शन किया।

    By Mangal YadavEdited By: Updated: Thu, 27 Jun 2019 01:28 PM (IST)
    यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन के खिलाफ प्रदर्शन

     नई दिल्ली, जेएनएन। बिहार में चमकी बुखार से हो रही बच्चों की मौत के मामले में अब राजधानी दिल्ली में भी राजनीति गर्म हो रही है। यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ.हर्षवर्धन के आवास पर प्रदर्शन किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रदर्शन के दौरान यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं से झड़प भी हुई। प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय मंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि चमकी बुखार से निपटने के लिए केंद्र सरकार ठोस कदम उठाए।

    दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को सुरक्षाकर्मियों ने जबरन डीटीसी की बस में डालकर ले जा जाया गया। 

    बता दें कि बिहार में चमकी बुखार से 150 से अधिक बच्चों की मौत हो चुकी है। जबकि अभी भी कई अस्पताल में भर्ती हैं। विपक्ष इसे  राज्य और केंद्र सरकार की नाकामी बता रहा है। 

    दिल्ली-NCR की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें