Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आधी रात 13 वर्षीय किशोरी को घर से उठा ले गए युवक, पांच घंटे तक होती रही हैवानियत

    By Edited By:
    Updated: Sat, 01 Dec 2018 06:30 PM (IST)

    किशोरी ने घर आकर परिवार वालों को इस बारे में बताया। उसने बताया कि इससे पहले 12 नवंबर को भी पड़ोसी युवक तीन साथियों संग उसे घर से उठाकर ले गया था। ...और पढ़ें

    Hero Image
    आधी रात 13 वर्षीय किशोरी को घर से उठा ले गए युवक, पांच घंटे तक होती रही हैवानियत

    फरीदाबाद, जेएनएन। डबुआ थानाक्षेत्र की एक कॉलोनी में शुक्रवार रात दो युवकों ने 13 वर्षीय किशोरी को उसके घर से उठा लिया। कार में सुनसान जगह ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने करीब पांच घंटे तक किशोरी को अपने चंगुल में रखा। इसके बाद घर से कुछ दूरी पर छोड़कर फरार हो गए। इनमें एक युवक लड़की का पड़ोसी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    डरी सहमी किशोरी ने घर आकर परिवार वालों को इस बारे में बताया। उसने बताया कि इससे पहले 12 नवंबर को भी पड़ोसी युवक तीन साथियों संग उसे घर से उठाकर ले गया था। तब चारों ने ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म किया था। उन्होंने इस बारे में किसी को बताने पर किशोरी को जान से मारने की धमकी दी थी।

    किशोरी की बात सुनकर माता-पिता के पैरों तले जमीन खिसक गई। वे तुरंत उसे महिला थाने लेकर पहुंचे। पुलिस ने अपहरण, पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। किशोरी ने अपने बयान में बताया है कि वह घर की पहली मंजिल पर कमरे में सोई हुई थी। रात में करीब 12 बजे पड़ोसी युवक साथी संग आया। उन्होंने घर के पीछे सीढ़ी लगाकर किशोरी को नीचे उतार लिया।

    इस दौरान कपड़े से किशोरी का मुंह बंद कर दिया। दोनों उसे सफेद रंग की कार में अनजान जगह ले गए। वहां वारदात को अंजाम दिया। महिला थाना प्रभारी सुशीला ने बताया कि एक आरोपी की पहचान हो गई है। उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बाकी आरोपी भी जल्द पकड़े जाएंगे।