Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आतंक खत्म करने को बाबा रामदेव ने दिया गुरुमंत्र, बोले- आध्यात्मिकता अपनाएं मुसलमान

    Updated: Sat, 26 Apr 2025 05:40 AM (IST)

    योग गुरु रामदेव ने पहलगाम आतंकी घटना को क्रूरता की पराकाष्ठा बताते हुए कहा कि अगर मुस्लिम इस्लाम को आतंकवाद के अभिशाप से मुक्त करना चाहते हैं तो उन्हें आध्यात्मिकता अपनानी होगी। योग इसमें मदद करता है। योग शांति को बढ़ावा देता है। रामदेव शुक्रवार को दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में दूसरी एशियाई योगासन प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए समारोह को संबोधित कर रहे थे।

    Hero Image
    इस्लाम को आतंकवाद के अभिशाप से मुक्त करने को आध्यात्मिकता अपनाएं मुसलमान- रामदेव (फाइल फोटो)

     जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। योग गुरु रामदेव ने पहलगाम आतंकी घटना को क्रूरता की पराकाष्ठा बताते हुए कहा कि अगर मुस्लिम इस्लाम को आतंकवाद के अभिशाप से मुक्त करना चाहते हैं, तो उन्हें आध्यात्मिकता अपनानी होगी। योग इसमें मदद करता है। योग शांति को बढ़ावा देता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एशियाई योगासन प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

    रामदेव शुक्रवार को दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया के साथ दूसरी एशियाई योगासन प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए समारोह को संबोधित कर रहे थे।

    मेरा लक्ष्य योग को ओलंपिक खेल बनाना है- बाबा रामदेव

    मांडविया ने इस मौके पर योग को ओलंपिक खेल बनाने के अपने संकल्प को दोहराया। उन्होंने कहा कि योग मानवता के लिए उपहार है। यह हमारी विरासत है और हमें इसे संजोने का सौभाग्य मिला है। मेरा लक्ष्य योग को ओलंपिक खेल बनाना है।

    खेल मंत्रालय ने 2017 में योग को प्रतिस्पर्धी खेल घोषित किया

    खेल मंत्रालय ने 2017 में योग को प्रतिस्पर्धी खेल घोषित किया था। इसे 2026 एशियाई खेलों में प्रदर्शन खेल के रूप में शामिल किया गया है। इस प्रतियोगिता का पहला संस्करण पिछले वर्ष बैंकाक में आयोजित हुआ था। दो दिवसीय इस प्रतियोगिता में जापान सहित 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं।

    यह भी पढ़ें- 'पाकिस्तान आतंक की फैक्ट्री', ब्रिटेन में भारतीय समुदाय का विरोध प्रदर्शन; पहलगाम हमले की निंदा की