Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Yasin Malik: राम मनोहर लोहिया अस्पताल से तिहाड़ जेल पहुंचा यासीन मलिक, भूख हड़ताल जारी

    By Pradeep Kumar ChauhanEdited By:
    Updated: Fri, 29 Jul 2022 10:23 PM (IST)

    Yasin Malik जेल प्रशासन अपने स्तर पर उससे बार बार समझाने की कोशिश में जुटा है कि वह भूख हड़ताल तोड़ दे लेकिन वह कुछ भी सुनने को राजी नहीं है। उसकी मांग है कि उसके खिलाफ चल रहे मामलों की सही तरीके से जांच की जाए।

    Hero Image
    Yasin Malik: यासीन मलिक पिछले शुक्रवार से ही भूख हड़ताल पर है।

    नई दिल्ली,जागरण संवाददाता। प्रतिबंधित आतंकी संगठन जम्मू कश्मीर लिबरेशन फ्रंट का चीफ यासीन मलिक (Yasin Malik) राम मनोहर लोहिया अस्पताल से तिहाड़ जेल (Tihar Jail) लौट चुका है। उसे तीन दिन पहले राम मनोहर लोहिया अस्पताल में तब भर्ती कराया गया था, जब उसके रक्तचाप में उतार चढ़ाव की बात सामने आई थी। वहां चिकित्सीय निगरानी में लगातार रहने के बाद शुक्रवार को उसे जेल भेज दिया गया। जेल सूत्रों का कहना है कि यहां जेल के चिकित्सक समय समय पर उसके स्वास्थ्य पर नजर रखे हुए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यासीन मलिक पिछले शुक्रवार से ही भूख हड़ताल पर है। भूख हड़ताल के तीसरे दिन से ही उसे निर्जलीकरण से बचाने के लिए आइवी फ्लूड की डोज दी जा रही है। जेल प्रशासन अपने स्तर पर उससे बार बार समझाने की कोशिश में जुटा है कि वह भूख हड़ताल तोड़ दे लेकिन वह कुछ भी सुनने को राजी नहीं है। उसकी मांग है कि उसके खिलाफ चल रहे मामलों की सही तरीके से जांच की जाए।