Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली में यमुना खतरे के निशान के करीब, हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के चलते अलर्ट जारी

    Updated: Tue, 22 Jul 2025 11:04 PM (IST)

    हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के कारण दिल्ली में यमुना का जलस्तर बढ़ने की आशंका है। सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग अलर्ट पर है। हरियाणा के हथनी कुंड बैराज से अधिक पानी छोड़े जाने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हो रही है। दिल्ली सरकार ने आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयारी कर ली है और यमुना के जलस्तर पर निगरानी रखी जा रही है।

    Hero Image
    हिमाचल में लगातार हो रही बारिश से बढ़ सकता है यमुना का जल स्तर।

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्लीः हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही है भारी बारिश के चलते दिल्ली में यमुना का जल स्तर बढ़ने का संभावना है।

    इसे लेकर सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग और अन्य संबंधित विभाग सतर्क हो गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि अभी दिल्ली में यमुना का जल स्तर सामान्य है।

    हिमाचल प्रदेश में हो रही वर्षा से यमुना में अधिक पानी आ रहा है। इस कारण हरियाणा के हथनी कुंड बैराज से पहले की तुलना में अधिक पानी छोड़ा जा रहा है।

    सोमवार रात नौ बजे 52 हजार और रात 10 बजे 53 हजार क्यूसेक से अधिक और मध्य रात्रि लगभग एक बजे 54707 क्यूसेक पानी यमुना में छोड़ा गया है।

    इस मानसून में पहली बार हथनी कुंड बैराज से 50 हजार क्यूसेक से अधिक पानी यमुना में छोड़ा गया है। मंगलवार सुबह से इसमें कमी आने लगी है।

    शाम सात बजे हथनी कुंड से 14348 क्यूसेक पानी छोड़ा गया और दिल्ली में लोहापुल पर यमुना का जलस्तर 22.24 मीटर था।

    अधिकारियों का कहना है कि यदि इसी तरह से मौसम बना रहा तो दिल्ली में यमुना का जलस्तर बढ़ने की संभावना है। दिल्ली सरकार किसी भी आपात स्थिति से निपटने की तैयारी पूरी कर ली है।

    शास्त्री नगर में 24 घंटे काम करने वाला केंद्रीय बाढ़ नियंत्रण केंद्र के साथ ही 15 वायरलेस स्टेशन स्थापित किए गए हैं। इससे यमुना का जलस्तर और जलजमाव वाले क्षेत्रों पर नजर रखी जा रही है।

    यह भी पढ़ें- हत्या के मामले में दिल्ली पुलिस ने की ऐसी जांच कि हाई कोर्ट भी रह गया हैरान, आरोपित को दी जमानत

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें