Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यमुना का जलस्तर बढ़ने पर दीवार टूटने से निगम बोध घाट में घुसा पानी, अंतिम संस्कार पर लगाई गई रोक

    Updated: Wed, 03 Sep 2025 08:04 PM (IST)

    दिल्ली में यमुना का जलस्तर बढ़ने से निगम बोध घाट की दीवार टूट गई है जिसके कारण अंतिम संस्कार रोक दिए गए हैं। यमुना से सटे इस घाट की दीवार गिरने से पानी अंदर आ गया। अधिकारियों के अनुसार 2023 में भी पिछली दीवार टूटने से श्मशान घाट को बंद करना पड़ा था। जलस्तर बढ़ने से घाट पर अंतिम संस्कार बंद हो हैं।

    Hero Image
    निगम बोध घाट के अंदर तक पहुंच गया है यमुना का पानी।

     जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली में यमुना का जलस्तर बढ़ने के बाद पानी निगम बोध घाट की दीवार को तोड़कर अंदर घुस गया है। इसकी वजह से अंतिम संस्कार पर रोक लगा दी गई है।

    बताया जा रहा है कि यमुना से सटे इस घाट की एक दीवार गिरने से यमुना का पानी घाट पर आने लग गया था। निगम बोध घाट से जुड़े अधिकारियों के अनुसार यमुना का पानी अंदर आने से अंतिम संस्कार पर रोक लगा दी गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अधिकारी ने कहा कि जब 2023 में यमुना में ज्यादा पानी आया था तो घाट की पिछली दीवार टूट गई थी जिसके चलते श्मशान घाट को बंद करना पड़ा था।

    यह भी पढ़ें- Delhi Flood: लोहा पुल से ट्रेनों की आवाजाही भी बंद, 206.86 मीटर पहुंचा यमुना का जलस्तर; सरकार अलर्ट

    comedy show banner
    comedy show banner