Delhi Floods: हथनीकुंड बैराज से कम छोड़ा जा रहा पानी, खतरे के निशान से नीचे आया यमुना का जलस्तर
नई दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे आ गया है। हथनीकुंड बैराज से पानी कम छोड़े जाने के कारण जलस्तर में गिरावट आई है। इससे पहले पहाड़ों में भारी बारिश के कारण जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर चला गया था लेकिन अब स्थिति सामान्य हो रही है। 4 सितंबर को जलस्तर अधिकतम 207.48 मीटर तक पहुंच गया था।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। लगातार यमुना का जलस्तर कम हो रहा है और सोमवार तक यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे आ गया है। रात नौ बजे यमुना का जलस्तर 205.33 मीटर दर्ज किया। जो कि खतरे के निशान तक था लेकिन रात दस बजे जलस्तर 205.32 मीटर हो गया जो कि खतरे के निशान नीचे है।
हथनीकुंड बैराज से लगातार पानी कम छोड़े जाने की वजह से जलस्तर कम हुआ है। सेंट्रल वाटर कमीशन के अनुसार हथनी कुंड बैराज से पानी औसतन 40 हजार क्यूसेक पानी प्रति घंटे छोड़ा जा रहा है। उल्लेखनीय है इससे पहले यमुना 19 अगस्त को खतरे के निशान 205.33 से ऊपर बह रही थी। फिर नीचे स्तर सामान्य हो गया था।
इसके बाद 31 अगस्त को पहाड़ों में तेज वर्षा के कारण यमुना में हथनी कुंड बैराज से तीन लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़े जाने से यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर चला गया था। जब से यमुना खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। हथनी कुंड बैराज से छोड़े जाने वाले पानी की मात्रा कम होने की वजह यमुना का जलस्तर घटने लग गया था।
4 सितंबर को अधिकतम 207.48 मीटर जलस्तर पहुंच गया था। जो कि 1963 के बाद तीसरी बार ऐसा था कि यमुना का जलस्तर अधिकतम इस स्तर पर पहुंचा हो।जबकि 2023 में दिल्ली में आई बाढ़ के कारण यमुना का जलस्तर 208.66 मीटर दर्ज किया गया था।
हथनी कुंड से छोड़ा गया पानी और लोहा पुल के पास यमुना का जलस्तर
समय | छोड़ा गया पानी (क्यूसेक में) | जलस्तर (मीटर में) |
---|---|---|
सुबह 5 बजे | 50000 | 205.65 |
सुबह 7 बजे | 51000 | 205.59 |
सुबह 9 बजे | 42000 | 205.56 |
पूर्वांह्न 11 बजे | 49000 | 205.53 |
दोपहर 1 बजे | 47831 | 205.50 |
अपराह्न 3 बजे | 42463 | 205.45 |
शाम 5 बजे | 44000 | 205.42 |
शाम 7 बजे | 40745 | 205.38 |
रात 9 बजे | 40665 | 205.33 |
रात 10 बजे | 40665 | 205.32 |
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।