Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Yamuna Water Lavel: यमुना नदी का जलस्तर चेतावनी स्तर से ऊपर, दिल्ली में गहराया बाढ़ का खतरा

    Updated: Tue, 26 Aug 2025 09:28 PM (IST)

    नई दिल्ली में हथिनी कुंड से छोड़े गए अतिरिक्त पानी की वजह से यमुना नदी चेतावनी स्तर से ऊपर बह रही है जिससे बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। निचले इलाकों में सावधानी बरती जा रही है और लोगों को नदी के किनारे से दूर रहने की सलाह दी जा रही है। मंगलवार को लोहा पुल के पास जलस्तर चेतावनी स्तर से ऊपर दर्ज किया गया।

    Hero Image
    यमुना नदी चेतावनी स्तर से ऊपर बह रही है। फाइल फोटो

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। हथिनी कुंड से अतिरिक्त पानी छोड़े जाने के कारण दिल्ली में यमुना नदी चेतावनी स्तर से ऊपर बह रही है। इससे बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। इसे देखते हुए निचले इलाकों में सतर्कता बरती जा रही है। लोगों से नदी किनारे से दूर रहने को कहा जा रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मंगलवार को लोहा पुल के पास यमुना का जलस्तर दिन भर चेतावनी स्तर 204.33 से ऊपर रहा। रात आठ बजे यह 204.56 मीटर था। इसका मुख्य कारण पिछले तीन दिनों से हरियाणा के हथिनी कुंड से अतिरिक्त पानी छोड़ा जाना है। मंगलवार दोपहर तीन बजे 69 हजार क्यूसेक और देर शाम आठ बजे 63 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया।

    सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग के अधिकारियों के अनुसार, दोपहर से ही प्रति घंटे 45 हजार क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा जा रहा था। शाम को इसकी मात्रा और बढ़ गई है। हथिनी कुंड से छोड़ा गया पानी 48 से 70 घंटे में दिल्ली पहुंचता है।