Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली में ITO के छठ घाट पर यमुना महाआरती दीप उत्सव आज, कैलाश खेर देंगे प्रस्तुति

    By Jagran NewsEdited By: Abhishek Tiwari
    Updated: Sun, 19 Feb 2023 02:45 PM (IST)

    कार्यक्रम में केंद्रीय संसदीय कार्य एवं सांस्कृतिक राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल पूर्वी दिल्ली के सांसद गौतम गंभीर और कई अन्य अतिथि मौजूद रहेंगें। कार्यक्रम में कैलाश खेर की प्रस्तुति होगी। इस दौरान दीप प्रज्जवलन यमुना वंदना और राष्ट्रगान होगा। (File Photo)

    Hero Image
    दिल्ली में ITO के छठ घाट पर यमुना महाआरती दीप उत्सव आज, कैलाश खेर देंगे प्रस्तुति

    नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। यमुना परिवार काउंसिल की ओर से आइटीओ स्थित यमुना छठ घाट में 19 फरवरी को दोपहर साढ़े तीन बजे से मां यमुना महाआरती दीपोत्सव का आयोजन किया जाएगा।, जो कि शाम सात बजे तक चलेगा। इसमें पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द, परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष चिदानन्द सरस्वती और गायक कैलाश खेर शामिल होंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसमें दैनिक जागरण भी मीडिया पार्टनर के तौर पर जुड़ा है। कार्यक्रम का आयोजन यमुना परिवार काउंसिल की तरफ से किया जा रहा है। इसके निदेशक कपिल गर्ग ने बताया कि आयोजन का मकसद धार्मिक के साथ-साथ यमुना के प्रति लोगों का दृष्टिकोण बदलने की भी है।

    यमुना को साफ रखने के प्रति जागरूक होंगे लोग 

    महाआरती से जनजागृति आएगी और लोगों में यमुना को साफ रखने की चेतना आएगी। यमुना नदी काफी ज्यादा प्रदूषित हो गई है। इसको साफ रखने की जिम्मेदारी सभी की है। कार्यक्रम में केंद्रीय संसदीय कार्य एवं सांस्कृतिक राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, पूर्वी दिल्ली के सांसद गौतम गंभीर और कई अन्य अतिथि मौजूद रहेंगें। कार्यक्रम में कैलाश खेर की प्रस्तुति होगी।

    इस दौरान दीप प्रज्जवलन, यमुना वंदना और राष्ट्रगान होगा। दिल्ली के विभिन्न जिलों से आए 22 ब्राह्मण और ऋषिकेश से आए 50 ब्राह्मण सामूहिक यमुना आरती करेंगे। इस दौरान एक डाक्यूमेंट्री दिखाई जाएगी और यमुना स्मारिका का विमोचन किया जाएगा।