Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    World Book Fair 2025: पुस्तक मेले में इस साल क्या है खास? टाइमिंग से लेकर टिकट प्राइस तक जानिए सबकुछ

    Updated: Wed, 22 Jan 2025 09:33 AM (IST)

    सभी पुस्तक प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है कि 1 से 9 फरवरी तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में World Book Fair 2025 का आयोजन होगा। इस पुस्तक मेले में दुनिया के कोने-कोने से प्रकाशक लेखक और पाठक शामिल होंगे। पिछले साल की सफलता की झलक अभी भी आयोजकों से सुनी जा सकती है। इस बार पुस्तक मेला पिछली बार से कहीं अधिक बड़ा और बेहतर होगा।

    Hero Image
    World Book Fair 2025: दिल्ली में लगने जा रहा साहित्य का महाकुंभ। फाइल फोटो- जागरण

    संजीव गुप्ता, नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच इस साल विश्व पुस्तक मेला (World Book Fair 2025) भारतीय गणतंत्र की हीरक जयंती मनाएगा। पुस्तक मेले की थीम वक्तव्य " हम, भारत के लोग .." भारतीय संविधान की प्रस्तावना के प्रारंभिक शब्द हैं। मेले का थीम पविलियन गणतंत्र भारत के 75 वर्षों (1950 से 2025) के उत्सव को विशिष्ट रूप से दर्शाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कब से कब तक लगेगा पुस्तक मेला?

    एक से नौ फरवरी 2025 के दौरान भारत मंडपम के हाल नं. एक से छह में लगने जा रहा यह पुस्तक मेला पिछली बार से कहीं अधिक बड़ा और बेहतर होगा। इसमें विश्व की सर्वश्रेष्ठ पुस्तकों के साथ साहित्य, संस्कृति और उत्सव का जश्न मनाया जाएगा।

    देश- विदेश के दो हजार से ज्यादा प्रकाशक ले रहे भाग

    मेले में इस बार देश- विदेश के दो हजार से अधिक प्रकाशक भाग ले रहे हैं। मेले में एक डिजिटल जोन भी बनाया रहा है जहां पाठक भविष्य की किताबों से रूबरू हो सकेंगे। इस साल विभिन्न विशिष्ट वक्ताओं को भी मेले में आमंत्रित किया जा रहा है।

    इस साल क्या है खास:-

    1. थीम मंडप (हाल नं पांच): नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन, अहमदाबाद द्वारा डिजाइन किया गया, यह मंडप इंस्टालेशन, किताबों, वृत्तचित्रों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से भारत के गणतंत्रीय आदर्शों को प्रदर्शित करता है।
    2. अंतरराष्ट्रीय फोकस मंडप (हाल नं. चार): ''रूस से आई किताबें'' - क्यूरेटेड प्रदर्शनों के माध्यम से रूस की समृद्ध साहित्यिक और सांस्कृतिक विरासत का प्रदर्शन।
    3. लेखक कार्नर (हाल नं. पांच) और लेखक मंच (हाल नं. दो) : साहित्यिक चर्चाओं में प्रमुख लेखकों, कवियों और अनुवादकों के साथ बातचीत करें।
    4. बच्चों का मंडप (हाल नं. छह) : कथावाचन , लेखन एवं अन्य रचनात्मक कार्यशालाओं व दिलचस्प गतिविधियों के साथ युवा पाठकों एवं अभिभावकों की पसंदीदा जगह।
    5. ''सभी के लिए पुस्तकें'' (नेशनल बुक ट्रस्ट, इंडिया और दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय) की संयुक्त पहल के तहत हाल नं. छह में ब्रेल पुस्तकों का निःशुल्क वितरण।
    6. प्रकाशन जगत से जुड़े उद्यमियों के लिए व्यावसायिक अवसर : बी2बी जोन और नई दिल्ली राइट्स राइट्स एक्सचेंज फोरम प्रकाशकों को वैश्विक स्तर पर कापीराइट्स क्रय -विक्रय के लिए उत्तम मंच प्रदान करता है।
    7. सांस्कृतिक मंच : गणतंत्र भारत के 75 वर्ष पूर्ण होने पर देश की विविधता और विरासत का जश्न मनाने वाले सांस्कृतिक प्रदर्शन प्रतिदिन शाम छह से आठ बजे तक।
    8. लेखक लाउंज : प्रकाशित लेखकों के लिए समर्पित लाउंज।
    9. चित्रकारों का कोना : प्रकाशन में कला एवं व्यंग्यात्मक कार्टून के कार्यों की प्रदर्शनी।

    इन बातों का रखें ध्यान

    • पुस्तक मेले की आयोजन तारीख : 1 से 9 फरवरी, 2025
    • समय : सुबह 11:00 बजे से रात 8:00 बजे तक
    • टिकट बिक्री : पुस्तक मेले के सहआयोजक भारत व्यापार संवर्धन संगठन (आइटीपीओ) द्वारा ऑनलाइन
    • (लिंक की सूचना 26 जनवरी से एनबीटी इंडिया की वेबसाइट www.nbtindia.gov.in तथा आइटीपीओ की वेबसाइट https://indiatradefair.com/ पर दी जाएगी ).
    • टिकट चुनिंदा दिल्ली मेट्रो के चुनिंदा स्टेशनों पर भी उपलब्ध होंगे
    • टिकट दरः वयस्कों के लिए 20 रुपये और बच्चों के लिए 10 रुपये।
    • छात्रों (स्कूल यूनिफार्म में),वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों के लिए प्रवेश नि:शुल्क।
    • प्रवेश द्वार: गेट 10 (मेट्रो स्टेशन के पास), गेट 4 (भैरों रोड), गेट तीन
    • शटल सेवा गेट 10 से उपलब्ध होगी।

    सेलीब्रिटी लेखकों से मिल सकेंगे पाठक

    यह विश्व पुस्तक मेला कई मायनों में खास होगा। चुनावी सरगर्मियों के बीच भी निश्चित तौर पर वहां बड़ी संख्या में पाठक पहुंचेंगे। मेले का उदघाटन केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान करेंगे। इसके अलावा पाठक यहां पर ढेरों सेलीब्रिटी लेखकों से भी मिल सकेंगे।