यूपी में आया अजब मामला- थाने में रोयी महिला, बोली- पति नहीं करता बात
आरोप है कि पति अपनी महिला दोस्तों से घंटों फोन पर बात करता है।
By JP YadavEdited By: Published: Thu, 01 Mar 2018 02:23 PM (IST)Updated: Thu, 01 Mar 2018 02:24 PM (IST)
style="text-align: justify;">गाजियाबाद (जेएनएन)। दिल्ली से सटे इंदिरापुरम थाने में बुधवार दोपहर एक महिला थाने में फूट-फूट कर रोयी। महिला ने अपने पति पर मारपीट करने और बातचीत न करने का भी आरोप लगाया। साथ उसका पति फोन पर दूसरी महिलाओं से भी बात करता है। महिला का एक बच्चा भी है।
पुलिस के अनुसार, इंदिरापुरम की महिला की दो साल पहले शादी हुई थी। पति नोएडा की एक कंपनी में इंजीनियर है। आरोप है कि पति ने अपने मोबाइल में अपनी महिला दोस्तों के नंबर पुरुषों के नाम से सेव कर रखे हैं और उनके साथ एक-एक घंटे बात करता है।
पत्नी के मोबाइल मांगने पर वह नंबर डिलीट कर देता है। इससे दोनों के बीच तकरार हो जाती है। बुधवार को भी दोनों के बीच इसी बात पर झगड़ा हो गया। इसके बाद मारपीट में दोनों चोटिल होकर इंदिरापुरम थाने पहुंचे। एसएचओ इंदिरापुरम सचिन मलिक ने बताया कि पुलिस दोनों की काउंसलिंग कर रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें