विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

विदेशों में भी भारत की छवि बदली है, इसमें महिला शक्ति की बड़ी भूमिका : बैजयंत पांडा

By Jagran NewsEdited By: Kushagra Mishra
Published: Fri, 04 Jul 2025 08:00 PM (IST)

भाजपा नेता बैजयंत जय पांडा ने कहा कि महिलाओं की शिक्षा और सशक्तीकरण से ही देश आगे बढ़ेगा। उन्होंने संगिनी ...और पढ़ें

इंडिया हैबिटेट सेंटर में संगिनी सहेली संस्था के कार्यक्रम में बोलते भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत पांडा।
इंडिया हैबिटेट सेंटर में संगिनी सहेली संस्था के कार्यक्रम में बोलते भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत पांडा।

HighLights

  1. महिला शिक्षा से देश की तरक्की संभव
  2. नारी सशक्तीकरण में मोदी सरकार कार्यरत
  3. संगिनी सहेली ने 25 लाख पैड बांटे

शालिनी देवरानी, दक्षिणी दिल्ली: महिलाएं शिक्षित, सशक्त और सक्षम होंगी तभी देश तरक्की की राह में आगे बढ़ेगा। आज विदेशों में भी भारत की छवि बदली है, इसमें महिला शक्ति की बड़ी भूमिका रही है।

यह भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत पांडा ने इंडिया हैबिटेट सेंटर में संगिनी सहेली संस्था की ओर से आयोजित कार्यक्रम में कहीं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी ''नारी सशक्तीकरण'' के लिए कार्यरत हैं और उनके नेतृत्व में डिफेंस, स्टार्टअप, इनोवेशन हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है।

मौके पर नई दिल्ली से सांसद बांसुरी स्वराज, पद्मश्री डाॅ. नीरज भाटला, उड़ान ट्रस्ट की संस्थापक अनन्या व बालीवुड अभिनेत्री और माडल ऋषिता भट्ट भी मुख्य रूप से उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम की शुरुआत अस्मिता थियेटर ने नुक्कड़ नाटक ''दस्तक'' के साथ की, जिसमें महिलाओं के खिलाफ अत्याचार पर समाज को एकजुट होने का संदेश दिया गया। इस दौरान संस्था के सहायता समूहों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी में महिलाओं के बने उत्पाद पेश किए गए।

बांसुरी स्वराज ने कहा कि महिला सशक्तीकरण, स्वच्छता, सेनिटेशन जैसे विषयों पर प्रधानमंत्री का भी फोकस है और ये संस्था उसी मार्गदर्शन में कार्यरत है।

कार्यक्रम संचालन एवं संयोजन संगिनी सहेली की संस्थापक और भाजपा महिला मोर्चा, दिल्ली की महासचिव प्रियल भारद्वाज ने किया।

उन्होंने बताया कि संगिनी सहेली ने अभी तक 25 लाख से ज्यादा सैनेटरी पैड बंटवाए हैं और पांच हजार से ज्यादा महिलाओं को सशक्त बनाया है।