Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi News: पति से झगड़ा के बाद बच्चों को छोड़ असम भागी महिला, Video वायरल होने के बाद पुलिस ने ऐसे पहुंचाया घर

    By Jagran News Edited By: Sonu Suman
    Updated: Thu, 01 Feb 2024 09:55 PM (IST)

    जहांगीरपुरी में लावारिस हाल में मिले दो बच्चों के माता-पिता को पुलिस ने ढूंढ निकाला है। पति से अनबन के बाद महिला मासूम बच्चों को जहांगीरपुरी में अपनी चचेरी बहन के घर के बाहर छोड़कर असम चली गई। इसके बाद पुलिस ने बच्चों को माता-पिता के पास पहुंचा दिया। घटना का वीडयो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई थी।

    Hero Image
    पति से झगड़ा के बाद बच्चों को छोड़ असम भागी महिला।

    जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए वीडियो के बाद हरकत में आई पुलिस ने जहांगीरपुरी में लावारिस हाल में मिले दो बच्चों के माता-पिता को ढूंढ निकाला है। पति से अनबन के बाद महिला मासूम बच्चों को जहांगीरपुरी में अपनी चचेरी बहन के घर के बाहर छोड़कर असम चली गई। इसके बाद पुलिस ने बच्चों को माता-पिता के पास पहुंचा दिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बताया जाता है कि महिला का पति पहले से ही असम रह रहा है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में कोई शिकायतकर्ता नहीं है, इसलिए कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है। बुधवार शाम से एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ, जिसमें एक महिला अपने दो बच्चों (करीब एक साल व तीन वर्षीय) को लेकर टहलती दिखाई दे रही है। चारों ओर देखने के बाद जब लगता है कि उसे कोई नहीं देख रहा है तो महिला गोद से अपने बच्चे को उताकर जमीन पर छोड़ भागते हुए दिखाई देती है। इसके बाद दोनों बच्चे रोते-बिलखते हुए अपनी मां के पीछे जाने की कोशिश कर रहे हैं।

    ये भी पढ़ें- संजय सिंह ने कोर्ट से मांगी 7 दिनों की अंतरिम जमानत, जानिए क्या है पूरा मामला और अदालत ने क्या कहा

    महिला ने बच्चों को चचेरी बहन के घर छोड़ी

    उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस ने वीडियो की पड़ताल की और बच्चों को असम में माता-पिता के पास पहुंचाया। बताया जाता है कि यह घटना जहांगीरपुरी बी-ब्लॉक की है। महिला का नाम सालेह बेगम है। आपसी विवाद के बाद महिला का पति असम में अपने गांव चला गया। इसी बात से खफा होकर महिला अपनी तीन साल की बेटी और करीब एक वर्षीय बेटे को अपनी चचेरी बहन के घर के बाहर छोड़ कर असम चली गई। पुलिस का कहना है कि इस बारे में कोई कानूनी कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई है।

    ये भी पढ़ेंः दिल्ली में अवैध निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, तीन एकड़ में काटी गई कॉलोनी ध्वस्त