गर्भवती महिला से दुष्कर्म, बदमाशों ने DND पर बनाया हवस का शिकार
पुलिस का कहना है कि गैंगरेप के बाद पीड़ित महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। ऐसे में बदमाशों की तलाश में सीसीटीवी की मदद ली जा रही है।
नई दिल्ली (जेएनएन)। डीएनडी के पास 25 अप्रैल को अचेतावस्था में मिली मानसिक रूप से कमजोर महिला से दुष्कर्म की घटना सामने आई है। महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इस दौरान महिला के गर्भवती होने की जानकारी मिलने पर कोतवाली सेक्टर 20 पुलिस ने दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया है। उधर, अस्पताल से छुट्टी मिलने पर महिला को ग्रेटर नोएडा स्थित शेल्टर होम में रखा गया है।
एएसपी अभिनंदन ने बताया कि 25 अप्रैल को डीएनडी के पास एक महिला अचेतावस्था में मिली थी। राहगीर की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे लेकर निजी अस्पताल पहुंची थी।
महिला को प्राथमिक इलाज के बाद दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल के लिए रेफर किया गया। वहां अप्रैल से ही उसका इलाज चल रहा था।
महिला मानसिक रूप से कमजोर थी, जिसकी वजह से उसके परिजन के संबंध में पता नहीं लग सका। बुधवार को इलाज के बाद अस्पताल से उसे छुट्टी मिल गई।
एएसपी ने बताया कि पुलिस ही अस्पताल से महिला को लेकर आई और ग्रेटर नोएडा स्थित एक शेल्टर होम में महिला कांस्टेबल की निगरानी में रखा गया है।
इलाज के दौरान ही पता लगा कि वह गर्भवती है। महिला से दुष्कर्म की आशंका है। एएसपी ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर मामले की जांच चल रही है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।