विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 27, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi News: भाई दूज पर दिल्ली में दर्दनाक हादसा, झपटमारों ने ई-रिक्शा से गिराकर महिला को दूर तक घसीटा; मौत

By Sonu RanaEdited By: JP Yadav
Published: Thu, 27 Oct 2022 01:35 PM (IST)

Delhi News प्रशांत विहार इलाके के भारत अपार्टमेंट के पास स्कूटी सवार बदमाशों ने लूट के दौरान दर्दनाक वारदात को ...और पढ़ें

हादसे में जान गंवाने वाली प्रशांत विहार इलाके की रहने वाली महिला सुमित्रा मित्तल। फाइल फोटो
हादसे में जान गंवाने वाली प्रशांत विहार इलाके की रहने वाली महिला सुमित्रा मित्तल। फाइल फोटो

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। भाई दूज त्योहार के लिए भाई के पास जाने के लिए रोहिणी सेक्टर 16 से ई-रिक्शा पर सवार होकर निकली महिला को झपटमारों ने अपना शिकार बना लिया। हादसे में उसके मौत हो गई। इस हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा है। भाई के साथ बहन के घर पर त्योहार की जगह मातम की स्थिति है।

जागरण संवाददाता के मुताबिक, प्रशांत विहार इलाके के भारत अपार्टमेंट के पास स्कूटी सवार झपटमारों ने चलती रिक्शा से महिला का बैग झपटने की कोशिश की। महिला ने जब इसका विरोध किया तो आरोपितों ने पहले महिला के सिर पर वार किया और फिर झटका मारकर उन्हें सड़क पर गिरा दिया।

हादसे में गई सुमित्रा मित्तल की जान

इसके बाद आरोपित महिला को घसीटते हुए ले गए और बैग लूटकर फरार हो गए। इससे महिला की मौत हो गई।महिला की पहचान रोहिणी सेक्टर 16 की सुमित्रा मित्तल के रूप में हुई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद स्वजन को सौंप दिया है।

तीन बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

अरुण मित्तल ने बताया कि उनकी चाची सुमित्रा मित्तल बुधवार दोपहर को ई रिक्शा पर सवार होकर रोहिणी सेक्टर नौ में बहन के घर जा रही थीं। जब वह भारत अपार्टमेंट के पास पहुंची तो पीछे से स्कूटी सवार तीन झपटमार आए। उन्होंने सुमित्रा का बैग छीनने की कोशिश की।

चलती रिक्शा ने गिराया था बदमाशों ने

सुमित्रा ने जब विरोध किया तो एक आरोपित ने उनके सिर पर वार किया व झटका मारकर उन्हें चलती ई रिक्शा से नीचे गिरा दिया। आरोपितों ने फिर भी बैग नहीं छोड़ा व उन्हें घसीटते हुए ले गए व बैग लेकर फरार हो गए।घायल महिला को ई-रिक्शा चालक पास के अस्पताल लेकर गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

भाई के घर जाने वाली थी महिला

अरुण ने बताया कि सुमित्रा पहले अपनी छोटी बहन के घर जा रही थी।इसके बाद दोनों ग्रेटर कैलाश में अपने भाई के पास भाई दूज के लिए जाने वाली थी।सुमित्रा अपनी बहन के घर पहुंच पाती इससे पहले ही झपटमारों ने उन्हें सड़क पर घसीटकर मौत के घाट उतार दिया।अरुण मित्तल ने बताया कि सुमित्रा मित्तल बहू व पोते के साथ रहती थी।उनके पति व दो बेटों की पहले ही मौत हो चुकी है।घर में उनके एक बेटे की पत्नी और सात वर्षीय पोता बचा है।सुमित्रा ने परिवार का भरण-पोषण करने के लिए अपनी बहू के साथ कपड़े की दुकान चलाती थी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।