पति पर लगाया अप्राकृतिक संबंध बनाने का आरोप, 12 साल पहले हुई थी शादी
आरोप है कि शादी के बाद पति ने कई बार अप्राकृतिक शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास किया।
By JP YadavEdited By: Published: Tue, 27 Feb 2018 12:32 PM (IST)Updated: Tue, 27 Feb 2018 12:35 PM (IST)
नोएडा (जेएनएन)। दनकौर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक महिला ने पति पर अप्राकृतिक संबंध बनाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। महिला का आरोप है कि विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पीड़िता ने बताया कि 12 साल पहले उसकी शादी गाजियाबाद निवासी एक युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद पति ने कई बार अप्राकृतिक शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास किया। आरोप है कि बृहस्पतिवार को भी पति ने उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाने का प्रयास किया। जिसका विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में उसे काफी गंभीर चोटें आई हैं।
आरोप यह भी है कि ससुराल पक्ष के लोग भी महिला की बात सुनने के बजाय सारे आभूषण छीन कर शुक्रवार की देर शाम गांव के बाहर फेंककर फरार हो गए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें