Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ऋतुरात झा, गुलाब सिंह के बाद अब अगला नंबर किसका? तीन विधायकों का टिकट कटने के बाद AAP में हड़कंप

    Updated: Fri, 22 Nov 2024 04:44 PM (IST)

    Delhi Vidhan Sabha Chunav 2025 आम आदमी पार्टी ने गुरुवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 11 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। जिसमें से तीन वर्तमान विधायकों के टिकट को काट दिया गया। AAP की पहली सूची में कांग्रेस और भाजपा छोड़कर आए नेताओं को प्राथमिकता दी गई है। जबकि ऋतुराज झा गुलाब सिंह जैसे कद्दावर नेताओं के टिकट काटे गए। इससे आप में हड़कंप मच गया है।

    Hero Image
    Delhi News: पार्टी नेताओं से ले रहे हैं विधायक टोह। ( फोटो दोनों नेताओं के एक्स हैंडल)

    वी के शुक्ला, नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी द्वारा अपने तीन विधायकों के टिकट काट देने के बाद अब अन्य विधायक पार्टी के नेताओं से टोह ले रहे हैं। आपस में भी चर्चा कर रहे हैं कि अब किसकी बारी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    क्योंकि आम आदमी पार्टी ने स्पष्ट किया है कि अभी और विधायकों के भी टिकट कटेंगे।, जो जिताऊ होगा उसे ही टिकट मिलेगा। आम आदमी पार्टी में समय से पहले टिकट का फाइनल कर दिया जाना कोई नई बात नहीं है।

    ऋतुरात झा भाजपा के खिलाफ रहे हैं मुखर

    मगर जो विधायक अपने को पार्टी का मजबूत स्तंभ मान रहे थे उनका टिकट कट जाना नई बात है। किराड़ी से दो बार के विधायक ऋतुरात झा (Rituraj Jha) को दिल्ली विधानसभा सत्र के दौरान भाजपा पर हमला बोलते हुए सभी ने सुना ही होगा।

    AAP नेता के एक्स हैंडल से ली गई फोटो

    ये आप के उन विधायक में शामिल थे जो तैयारी करके किसी विषय पर बोलते हैं, आप के संकट के समय ये विधायक पार्टी के लिए अगली पंक्ति में खड़े दिखे हैं। पिछले कुछ दिनों से पार्टी के विभिन्न मंचों पर भी दिख रहे थे, कई बार मंच का संचालन भी किया है।

    गुलाब सिंह भी पार्टी के रहे हैं खास

    मगर टिकट कट जाना कार्यकर्ताओं के गले नहीं उतर रहा है। गुलाब सिंह (Gulab Singh) भी पार्टी के खास माने जा रहे थे। उन्हें पार्टी ने उस गुजरात का प्रभारी बनाया हुआ है जहां आप ने पिछले चुनाव में अच्छा प्रदर्शन किया है।

    AAP नेता के एक्स हैंडल से ली गई फोटो

    कहा जा रहा है कि गत दिनों इलाके की एक महिला द्वारा चप्पल लेकर दौड़ाने वाली वीडियो इंटरनेट मीडिया पर जारी होने के बाद उनकी लंका लग गई है। इसे शीर्ष नेतृत्व ने ठीक नहीं माना है।

    पार्टी इस बात से नाराज है कि किसी विधायक ही छवि इतनी खराब कैसे हो सकती है। वहीं पार्टी की नजर में सीलमपुर सीट से अब्दुल रहमान की छवि भी खराब है।

    आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 11 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में कांग्रेस और भाजपा छोड़कर आए नेताओं को टिकट मिला। ब्रह्म सिंह तंवर, अनिल झा, दीपक सिंघल, सरिता सिंह, बीबी त्यागी, राम सिंह नेताजी, जुबैर चौधरी वीर सिंह धिंगान गौरव शर्मा मनोज त्यागी और सुमेश शौकीन पर भरोसा किया गया। 

    यह भी पढ़ें: कौन हैं AAP के वो 11 चेहरे, जिन्हें पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए जारी पहली सूची में दी जगह

    यह भी पढ़ें: 'जनता का पैसा... जनता की रेवड़ी', चुनाव से पहले 'आप' का बड़ा दांव; गोपाल राय ने खोला राज