विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 25, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शराब नीति घोटाले में गुनाहगार कौन? CAG रिपोर्ट दिखाकर खुश हुईं नेता प्रतिपक्ष आतिशी

By Jagran News Edited By: Rajesh Kumar
Published: Tue, 25 Feb 2025 06:03 PM (IST)Updated: Tue, 25 Feb 2025 06:08 PM (IST)

नेता प्रतिपक्ष और दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशी ने कहा कि विधानसभा में 2017 से 2021 तक की सीएजी ऑडिट ...और पढ़ें

CAG Report दिखाती हुईं नेता प्रतिपक्ष आतिशी। जागरण
CAG Report दिखाती हुईं नेता प्रतिपक्ष आतिशी। जागरण

HighLights

  1. शराब उत्पादनकर्ता शराब के गलत दाम वसूल कर अधिक मुनाफा कमाते थे।
  2. शराब नीति पर सीएजी रिपोर्ट पेश कर भाजपा आप पर आक्रामक हुई।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा सत्र का आज दूसरा दिन है। उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने अपना अभिभाषण दिया। भाजपा नीत दिल्ली सरकार ने मंगलवार को दिल्ली विधानसभा में पिछली सरकार के कामकाज पर नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG Report) की 14 लंबित रिपोर्ट पेश कीं। इन्हें उपराज्यपाल के अभिभाषण के बाद पेश किया गया। शराब नीति पर सीएजी रिपोर्ट पेश किए जाने के बाद जिस तरह से भाजपा आप पर आक्रामक हुई, उससे आप नेताओं की परेशानी बढ़ गई है।

पुरानी आबकारी नीति की ऑडिट रिपोर्ट

इस बीच आम आदमी पार्टी की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई। प्रेस कॉन्फ्रेंस में नेता प्रतिपक्ष और दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशी ने कहा कि विधानसभा में 2017 से 2021 तक की सीएजी ऑडिट रिपोर्ट पेश की गई। उन्होंने कहा कि इस फाइल में कुल 8 चैप्टर हैं, जिसमें से 7 चैप्टर में दिल्ली की पुरानी आबकारी नीति की ऑडिट रिपोर्ट है। इसमें उस नीति की खामियां हैं और किस तरह का भ्रष्टाचार किया गया है, सब कुछ उजागर हो गया है।

पुरानी आबकारी नीति में सारे गुनाह

आतिशी ने कहा कि 8 अध्यायों में से एक अध्याय दिल्ली सरकार द्वारा लाई गई नई आबकारी नीति पर है। आप सरकार ने पुरानी आबकारी नीति के कारण हो रहे भ्रष्टाचार को बार-बार दिल्ली की जनता के सामने उजागर किया है। आम आदमी पार्टी सरकार ने बार-बार उजागर किया है कि पुरानी आबकारी नीति में किस तरह से भ्रष्टाचार किया गया। पुरानी आबकारी नीति से पता चलता था कि शराब की कीमतों को किस तरह से प्रभावित किया गया।

पुरानी आबकारी नीति में हुआ भ्रष्टाचार

उन्होंने कहा कि शराब उत्पादनकर्ता किस तरह से शराब के गलत दाम वसूल कर अधिक मुनाफा कमाते थे। आज CAG की रिपोर्ट से पता चला है कि पुरानी आबकारी नीति में किस तरह से भ्रष्टाचार हुआ था।

पुरानी शराब नीति के कारण दिल्ली सरकार को घाटा

आतिशी ने कहा कि उन्होंने कहा कि इस रिपोर्ट से साफ पता चलता है कि शराब की कालाबाजारी हो रही थी। सबको पता है कि शराब के ठेके किस पार्टी के लोगों के पास थे। कैग की रिपोर्ट बार-बार कह रही है कि जिनके पास शराब के ठेके थे, उनसे तस्करी हो रही थी। वहीं से कालाबाजारी हो रही थी और दिल्ली सरकार को घाटा हो रहा था।

'केजरीवाल ने दिल्ली को दोनों हाथों से लूटा'

वहीं, दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, "CAG रिपोर्ट बहुत महत्वपूर्ण रिपोर्ट है। पिछले तीन सालों से इस रिपोर्ट को इसलिए छिपाकर रखा गया क्योंकि इससे शराब घोटाले की सच्चाई सामने आ जाती। अरविंद केजरीवाल ने अब तक दिल्ली को दोनों हाथों से लूटा और फिर कहा कि इसमें कोई अनियमितता नहीं है। जब रिपोर्ट में ये अनियमितताएं पाई गईं तो उन्होंने इस पर सफाई दी।"

उन्होंने कहा, "इस रिपोर्ट में सबसे पहले अरविंद केजरीवाल ने कमीशन को पांच फीसदी से बढ़ाकर बारह फीसदी कर दिया और कहा कि सात फीसदी कमीशन इसलिए जरूरी है क्योंकि शराब की जांच सही तरीके से होती है। जांच के नाम पर सात फीसदी कमीशन बढ़ाना आज तक की सबसे बड़ी कॉमेडी है। यह बात सामने आई। दूसरी बात, एक रिपोर्ट में अरविंद केजरीवाल ने अपने दोस्तों को भी कमीशन दिया। अभी स्कूल घोटाले, बस घोटाले और शीशम घोटाले की खबरें आएंगी। इस पर कार्रवाई होगी। हम इसकी शिकायत करेंगे। हम केस भी करेंगे। मैं कह सकता हूं कि अरविंद केजरीवाल की किस्मत का फैसला कोर्ट और जेल में ही होगा।"

यह भी पढ़ें: Delhi Assembly Session 2025: दिल्ली विधानसभा में CAG रिपोर्ट पेश, आतिशी समेत AAP के 14 विधायक सस्‍पेंड