दिल्ली की महिलाओं को कब मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर? AAP ने BJP से पूछा सवाल
Delhi Free Gas Cylinders आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर होली से पहले महिलाओं को मुफ्त गैस सिलेंडर न देने का आरोप लगाया है। आप नेता आतिशी ने कहा कि भाजपा सिर्फ घोषणाएं कर रही है काम नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि महिलाएं इंतजार कर रही हैं कि उन्हें होली पर गैस सिलेंडर मिलेगा। इस लेख के माध्यम से पढ़िए पूरी खबर।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने भाजपा की दिल्ली सरकार (Delhi Government) पर होली पर महिलाओं को मुक्त गैस सिलेंडर अभी तक न देने का आरोप लगाते हुए सवाल उठाए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री व आप नेता आतिशी ने महिला नेताओं के साथ प्रेस वार्ता कर पूछा कि होली के तीन दिन शेष हैं महिलाओं को कब मिलेगा फ्री वाला गैस सिलेंडर।
10 साल तक सत्ता में रहने के बाद आप विपक्ष में बैठने के बाद अब महिलाओं के मुद्दे पर लगातार दिल्ली की भाजपा सरकार को घेर रही है। आप महिलाओं को 2500 देने की योजनाओं को लेकर भाजपा सरकार पर हमलावर है ही, इसी के साथ ही होली पर घोषित मुफ्त में गैस सिलेंडर देने की योजना को लेकर भी भाजपा पर हमला बोल रही है।
आतिशी ने प्रेस वार्ता कर भाजपा पर बोला हमला
इसी कड़ी में पूर्व मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता आतिशी ने मंगलवार को पार्टी मुख्यालय में पार्टी की महिला नेताओं के साथ प्रेस वार्ता कर भाजपा पर हमला बोला। कहा कि भाजपा सिर्फ घोषणाएं कर रही है काम नहीं कर रही है।
उन्होंने आरोप लगाया कि होली पर महिलाओं को मुफ्त में दिए जाने वाले गैस सिलेंडर की योजनाओं को लेकर भाजपा पर प्रहार किए।कहा कि महिलाएं इंतजार में है कि उन्हें होली पर गैस का सिलेंडर मिलेगा।
यह भी पढ़ें: VIDEO: जब CM Rekha Gupta से मिलने पहुंच गईं 'अम्मा', खूब दुलारा फिर थमा दिए 500 रुपये
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।