Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'BJP की यह कैसी राजनीति है', गणतंत्र दिवस परेड में दिल्ली की झांकी को अनुमति नहीं मिलने पर बोले केजरीवाल

    Updated: Sun, 22 Dec 2024 04:21 PM (IST)

    अरविंद केजरीवाल ने आगे केंद्र की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर निशाना साधा और कहा कि वे केवल उन्हें और उनकी पार्टी को गाली देते हैं। उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके पास आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कोई नैरेटिव नहीं है। उन्होंने कहा कि दिल्ली देश की राजधानी है ऐसे में यहां की झांकी को हर साल ही जगह मिलनी चाहिए।

    Hero Image
    दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने किया प्रेस कॉन्फ्रेंस।

    एएनआई, नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस परेड में दिल्ली की झांकी को शामिल करने की अनुमति नहीं देने के लिए केंद्र सरकार पर सवाल उठाया। केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी के पास दिल्ली के लोगों के लिए कोई दृष्टिकोण नहीं है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "दिल्ली भारत की राजधानी है और हर साल 26 जनवरी की परेड में दिल्ली की झांकी को शामिल होना चाहिए। पिछले कई सालों से दिल्ली की झांकी को परेड में शामिल नहीं होने दिया जाता है। यह कैसी राजनीति है? क्यों वे दिल्ली के लोगों से इतनी नफरत करते हैं? दिल्ली के लोगों को उन्हें वोट क्यों देना चाहिए?"

    बीजेपी के पास दिल्ली के लिए कोई नैरेटिव नहीं: केजरीवाल

    दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आगे केंद्र की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर निशाना साधा और कहा कि वे केवल उन्हें और उनकी पार्टी को गाली देते हैं। उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके पास आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कोई नैरेटिव नहीं है। उन्होंने कहा कि चूंकि दिल्ली देश की राजधानी है, ऐसे में यहां की झांकी को हर साल ही जगह मिलनी चाहिए।

    बीजेपी वाले केवल आप और केजरीवाल को गाली देते हैं: केजरीवाल

    केजरीवाल ने कहा, "उनके पास आगामी दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए कोई नैरेटिव नहीं है। उनके पास दिल्ली के लोगों के लिए कोई दृष्टिकोण नहीं है। वे केवल केजरीवाल और आप को गाली देते हैं। क्या हमें सिर्फ इसके लिए उन्हें वोट देना चाहिए? झांकी और दिल्ली के लोगों को क्यों रोका जा रहा है? 26 जनवरी की परेड में क्यों नहीं दिल्ली की झांकी को शामिल किया जा रहा है?" 

    यह भी पढ़ेंः 'आप कमियां बताएं, हम उसे दूर करेंगे', LG सक्सेना के वीडियो पर आया केजरीवाल का जवाब