Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Weather Update: Delhi-NCR में आज शाम को बदलेगा मौसम, कल हो सकती है राहत की बारिश

    By Mangal YadavEdited By:
    Updated: Tue, 02 Jul 2019 09:47 AM (IST)

    मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार से बादल छाने और हल्की बारिश का दौर शुरू हो जाएगा। बुधवार से मानसून पूर्व की बारिश होने और तापमान में कमी आने की संभावना ...और पढ़ें

    Hero Image
    Weather Update: Delhi-NCR में आज शाम को बदलेगा मौसम, कल हो सकती है राहत की बारिश

    नई दिल्ली, जेएनएन। मानसून की बेरुखी से इस साल जुलाई में भी रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ रही है। आलम यह है कि इस साल एक जुलाई को ही पारा 41 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया है, जो पिछले पांच साल में सबसे अधिक है। हालांकि, बुधवार से मौसम के करवट लेने एवं कुछ राहत मिलने के आसार हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार से बादल छाने और हल्की बारिश का दौर शुरू हो जाएगा। बुधवार से मानसून पूर्व की बारिश होने और तापमान में कमी आने की संभावना है। जल्द ही दिल्ली में पूर्व दिशा से नमी भरी हवा भी आएगी। इससे बारिश के आसार प्रबल होंगे। उधर स्काईमेट वेदर के अनुसार मंगलवार को तापमान में कुछ गिरावट भले ही होगी, लेकिन उमस बढ़ेगी। अलबत्ता, 3 से 5 जुलाई के बीच मानसून पूर्व की बारिश दिल्ली एनसीआर के लोगों को गर्मी से राहत दे सकती है।

    सोमवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 41.6 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे पहले 13 जुलाई 2014 को अधिकतम तापमान इससे अधिक यानी 42.3 डिग्री सेल्सियस रहा था। न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 30.6 डिग्री सेल्सियस रहा। दूसरी तरफ पालम में अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे पूर्व 12 जुलाई 2014 को पालम का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रहा था। सोमवार को 43.8 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ दिल्ली का सबसे गर्म क्षेत्र आयानगर रहा। जफरपुर में तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

    दिल्ली-NCR की ताजा व महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां पर करें क्लिक