Weather Update Today: उत्तराखंड, राजस्थान और यूपी में भारी वर्षा के आसार, दिल्ली में पांच दिनों तक होगी बारिश
Weather Update Today मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार सर अगले कई दिनों तक दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में वर्षा का दौर जारी रहेगा। शनिवार को दिल्ली में तेज ...और पढ़ें

नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। एनसीआर सहित उत्तर पश्चिम भारत में अगले पांच दिन वर्षा का दौर चलेगा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अलग अलग जगह हल्की से मध्यम स्तर की बरसात हो सकती है। इस दौरान उत्तराखंड में तेज वर्षा जबकि पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारी वर्षा होने के आसार हैं। इससे तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी। दूसरी तरफ दिल्ली के अधिकांश इलाकों में बृहस्पतिवार को तेज बारिश हुई। इसी के चलते 24 घंटे में अधिकतम तापमान में छह डिग्री की गिरावट आ गई।
बुधवार को जहां दिल्ली का अधिकतम तापमान 36.3 डिग्री था वहीं बृहस्पति यह 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 26.5 डिग्री जबकि हवा में नमी का स्तर 97 से 79 दर्ज किया गया। दिल्ली में बुधवार से लेकर बृहस्पतिवार शाम तक 7.3 मिमी वर्षा दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार सर अगले कई दिनों तक दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में वर्षा का दौर जारी रहेगा।
शनिवार को दिल्ली में तेज बरसात होने की संभावना जताई गई है।वर्षा के साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चलने का अनुमान है। मौसम विभाग ने बाकायदा येलो अलर्ट भी जारी किया है। शुक्रवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 30 डिग्री रहने की संभावना है वहीं शनिवार को 28 डिग्री तक गिर सकता है। मौसम विभाग का मानना है कि अगले छह दिन अधिकतम तापमान 35 डिग्री से ज्यादा नहीं होगा।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।