Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Wazirpur Vidhan Sabha Chunav Result : 10 साल बाद पवेलियन लौटी AAP, भारी मतों से BJP ने फिर हासिल किया अपना किला

    By Rajesh KumarEdited By: Rajesh Kumar
    Updated: Sat, 08 Feb 2025 05:02 PM (IST)

    वजीरपुर विधानसभा सीट पर बीजेपी ने पहले दो बार जीत दर्ज की थी। वहीं दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे आते ही भारतीय जनता पार्टी ने 10 साल बाद वजीरपुर में अपना किला वापस हासिल कर लिया। बीजेपी उम्मीदवार पूनम शर्मा ने कुल 54721 वोट पाकर अपनी जीत दर्ज की। वहीं उन्होंने कुल 11425 वोट पाकर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार राजेश गुप्ता को बड़े अंतर से हराया।

    Hero Image
    इस बार भाजपा के प्रत्याशी पूनम शर्मा ने आम आदमी के प्रत्याशी राजेश गुप्ता को करारी हार दिलाई। (फाइल फोटो)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 का रिजल्ट (Delhi Vidhan Sabha Election Result 2025) शनिवार (8 फरवरी) को घोषित हो गए। वजीरपुर विधानसभा सीट (Wazirpur Vidhan Sabha Chunav Result) सीट पर नतीजे घोषित होते ही इस बार भाजपा के प्रत्याशी पूनम शर्मा ने आम आदमी के प्रत्याशी राजेश गुप्ता को करारी हार दिलाई। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बता दें कि बीजेपी उम्मीदवार पूनम शर्मा ने कुल 54721 वोट पाकर अपनी जीत दर्ज की। वहीं, उन्होंने कुल 11425 वोट पाकर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार राजेश गुप्ता को बड़े अंतर से हराया। इस बार आप ने राजेश गुप्ता, बीजेपी ने पूनम शर्मा और कांग्रेस ने रागिनी नायक पर दांव लगाया था।

    उल्लेखनीय है कि 1993 में यहां पहली बार विधानसभा चुनाव हुए थे। तब कांग्रेस के दीपचंद बंधु ने भाजपा के मांगेराम गर्ग को हराकर विधायक बने थे। कांग्रेस यहां से कुल 3 बार चुनाव जीत चुकी है, जबकि भाजपा को दो बार जीत मिली है।

    पूर्व में रहे विजेता

       वर्ष   नाम   पार्टी
      2020   राजेश गुप्ता   आप
      2015   राजेश गुप्ता   आप
      2013   डॉक्‍टर महेंदर नागपाल   बीजेपी 
      2008   हरि शंकर गुप्ता   कांग्रेस
      2003   मांगे राम गर्ग   बीजेपी

    यह क्षेत्र स्टील फैक्ट्रियों के लिए प्रसिद्ध

    वजीरपुर विधानसभा क्षेत्र दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों में से एक है। यह क्षेत्र दिल्ली के उत्तर पश्चिमी जिले का हिस्सा है और दिल्ली के चांदनी चौक लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत भी आता है। यह क्षेत्र अपने औद्योगिक क्षेत्र के कारण पूरे देश में जाना जाता है। यह क्षेत्र स्टील फैक्ट्रियों के लिए प्रसिद्ध है। वजीरपुर औद्योगिक क्षेत्र में करीब 2000 इकाइयां हैं। वजीरपुर औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना 60 के दशक में हुई थी।

    वजीरपुर औद्योगिक क्षेत्र भारत के सबसे बड़े स्टील उद्योगों में से एक है। जहाँ 'स्टेनलेस स्टील' के बर्तन बनाने का काम होता है। अशोक विहार, भारत नगर, केशवपुरम गांव आदि इस क्षेत्र में आते हैं। दिल्ली नगर निगम के चार वार्ड इस क्षेत्र में आते हैं जिनमें निर्मी कॉलोनी, सावन पार्क, वजीरपुर, अशोक विहार शामिल हैं।

    हम अपने पाठकों को हर पल खबरों से अपडेट करते हैं। हम आप तक ताज़ा और ब्रेकिंग न्यूज़ तुरंत पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। चुनाव परिणाम आने पर यह खबर अपडेट की जाएगी। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट के लिए जागरण से जुड़े रहें।

    comedy show banner
    comedy show banner