Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यमुना खतरे के निशान से ऊपर, निगम बोध घाट में घुसा पानी

    By Prateek KumarEdited By:
    Updated: Tue, 20 Aug 2019 01:59 PM (IST)

    दिल्ली में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर चुका है। सोमवार को जलस्तर इतना बढ़ा कि रिंग रोड स्थित निगम बोध घाट में पानी घुस गया और चिता घाट डूब गया।

    यमुना खतरे के निशान से ऊपर, निगम बोध घाट में घुसा पानी

    नई दिल्ली, जेएनएन। दिल्ली में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर चुका है। सोमवार को जलस्तर इतना बढ़ा कि रिंग रोड स्थित निगम बोध घाट में पानी घुस गया और चिता घाट डूब गया। जलस्‍तर की बात करें तो यह करीब 11 बजे 206 मीटर पहुंच गया है और यह बढ़ता ही जा रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुराने पुल के पास जलस्‍तर

    • समय -    जलस्‍तर (मीटर में )
    • 11:00 बजे-         206.00
    • 12:00बजे-          206.03

    लगातार बढ़ते जलस्‍तर से डर है कि कहीं यमुना का पानी सभी घाटों को अपनी जद में न ले ले। निगम बोध घाट के नजदीक के कुछ घर भी यमुना में आधे डूब गए हैं। वहीं, यमुना के डूब क्षेत्र में रहने वाले लोगों को प्रशासन विकास मार्ग पर ले आया है, जहां उन्हें टेंट में ठहराया गया है।

    कश्मीरी गेट स्थित पुराने लोहे के पुल से वाहनों की आवाजाही अस्थायी रूप से बंद होने की वजह से लोगों को काफी परेशानी हुई। पुरानी दिल्ली से लोग यमुना पुल के सहारे उत्तर-पूर्वी दिल्ली में जाते थे। पुल के नीचे रहने वाले लोगों को भी वहां से हटा दिया गया है।

    यमुना घाटों पर जाने वाले रास्ते भी अस्थायी तौर पर बंद कर दिए गए हैं। यमुना का मटमैला पानी देखने के लिए लोग सिग्नेचर ब्रिज भी पहुंच रहे थे। विकास मार्ग स्थित आइटीओ ब्रिज पर भी लोग रुक कर यमुना को देख रहे। इस कारण थोड़ी देर के लिए जाम की स्थिति बन रही।

    यमुना किनारे मोनस्टी, मजनूं का टीला समेत अन्य इलाकों में जिला प्रशासन की टीमों ने निरीक्षण किया। लोगों को सावधान रहने के लिए कहा गया। वहीं, इन इलाकों में रहने वाले लोग चिंतित हैं।