Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वक्फ संशोधन कानून को लेकर भ्रम फैला रही है कांग्रेसः भूपेंद्र यादव

    केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि कांग्रेस वक्फ संशोधन कानून को लेकर झूठ फैला रही है। उन्होंने कहा कि इस कानून का उद्देश्य वक्फ संपत्तियों की सुरक्षा करने के साथ ही गरीबों व महिलाओं को उनका हक दिलाना है। उन्होंने कांग्रेस पर पारदर्शिता का विरोध करने का आरोप लगाया।

    By Santosh Kumar Singh Edited By: Kushagra Mishra Updated: Mon, 05 May 2025 09:16 PM (IST)
    Hero Image
    केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव अल्पसंख्यक प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

    राज्य ब्यूरो, जागरण.नई दिल्लीः केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि कांग्रेस  झूठ फैला रही है कि Waqf संशोधन कानून से मुस्लिमों के अधिकार समाप्त हो जाएंगे। सेवा कार्य व धार्मिक कार्य वक्फ का उद्देश्य है। इसे पूरा करने के लिए वक्फ कानून में बदलाव किया गया है। वह अल्पसंख्यक प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में विकसित भारत के लिए सामाजिक न्याय, आर्थिक विकास, पारदर्शिता व लैंगिक समानता को लेकर कई बदलाव किए गए हैं। कांग्रेस के शासनकाल में आठ बार इस कानून में परिवर्तन हुआ लेकिन आज वह सबसे अधिक विरोध कर रही है।

    वर्ष 2013 में इसमें किए गए बदलाव को लेकर संसद में नेताओं के बयान और कांग्रेस के शासनकाल में गठित रहमान खान समिति की रिपोर्ट में वक्फ बोर्ड में पारदर्शिता, बेहतर प्रबंधन और उद्देश्य की पूर्ति की बात है। इसे ध्यान में रखकर कानून में संशोधन किया गया है।

    इससे पहले प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा, वक्फ संपत्ति के विवाद के समाधान के लिए न्यायिक प्राधिकरण की व्यवस्था की गई है। इसके डिजिटल रिकार्ड रखे जाएंगे। कांग्रेस ने भी वक्फ संपत्तियों का डिजिटल रिकार्ड की बात की थी। अब वह इसका विरोध कर रही है। संसद में सरकार ने इस कानून को लेकर विस्तार से जानकारी दी है, लेकिन नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बहस में भाग नहीं लिया।

    प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी ने बुराइयों को समाप्त करने का बीड़ा उठाया है। कुछ लोग वक्फ बोर्ड की भूमि पर कब्जा कर लिए हैं। कानून में संशोधन से गरीब व विधवा महिलाओं को उनका हक मिलेगा। अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष आतिफ रशीद ने वक्फ कानून में क्रांतिकारी बदलाव हुआ है।

    दरगाह, मस्जिद, कब्रिस्तान छीनने को प्रयास बताकर भ्रमित किया जा रहा है। वक्फ संपत्ति का सिर्फ 14 प्रतिशत पर दरगाह, मस्जिद व कब्रिस्तान है। शेष 86 प्रतिशत व्यवसायिक प्रयोग में है। इसका लाभ पसमांदा मुस्लिमों व महिलाओं को मिले इसके लिए यह कानून लाया गया है।

    प्रदेश भाजपा अल्पसंख्यकम मोर्चा के अनीश अब्बासी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। भाजपा के प्रदेश महामंत्री विष्णु मित्तल, लेखक फिरोज बख्त सहित अन्य नेता व मुस्लिम वर्ग के बुद्धिजीवी उपस्थित थे।

    यह भी पढ़ें:  बाबा रामदेव का दावा, पाकिस्तान आंतरिक कलह से खुद टूट जाएगा, भारत से युद्ध में चार दिन भी नहीं टिक पाएगा