Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विदेशियों को लुभाएंगी आकर्षक चित्रकारी से सजी दीवारें, G-20 समिट के मद्देनजर नगर निगम कर रहा सुंदरीकरण का काम

    By Nikhil PathakEdited By: Abhi Malviya
    Updated: Sat, 22 Apr 2023 11:00 PM (IST)

    जी-20 समिट के मद्देनजर भारत की सुंदर छवि दर्शाने के लिए सरकारी विभाग युद्धस्तर पर कार्य कर रहे हैं। इसी के तहत नगर निगम आकर्षक चित्रकारी के माध्यम से ...और पढ़ें

    Hero Image
    जी-20 समिट के मद्देनजर भारत की सुंदर छवि दर्शाने के लिए सरकारी विभाग युद्धस्तर पर कार्य कर रहे हैं।

    नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। जी-20 समिट के मद्देनजर भारत की सुंदर छवि दर्शाने के लिए सरकारी विभाग युद्धस्तर पर कार्य कर रहे हैं। इसी के तहत नगर निगम आकर्षक चित्रकारी के माध्यम से यमुनापार की प्रमुख सड़कों की दीवारों का सुंदरीकरण करने में जुटा हुआ है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सड़कों के साथ फ्लाईओवर व अंडरपास में भी सुंदर चित्रकारी की जा रही है। निगम के अधिकारियों का कहना है कि यह आकर्षक चित्रकारी स्वच्छता, सुंदरता, धार्मिक भाईचारा, ऐतिहासिक इमारतें, विभिन्न राज्यों के नृत्य, वेशभूषा की तस्वीरों का प्रतिबिंब होंगी। अधिकारियों का दावा है कि चित्रकारी से सजे हुए यमुनापार को देखकर विदेशी मेहमान काफी प्रसन्न होंगे।

    इस वर्ष आयोजित होने वाले जी-20 समिट की जिम्मेदारी भारत को सौंपी गई है, जोकि अपने देश के लिए गौरव की बात है। नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दीवारों पर चित्रकारी के लिए उन्होंने चित्रकारों को काम सौंपा हुआ है। इसके जरिए उनको भी रोजगार मिल रहा है।

    उन्होंने बताया कि 500 मीटर लंबी दीवार पर चित्रकारी करने के लिए लगभग एक लाख रुपये का खर्चा आता है। यमुनापार में सूरजमल विहार, राधू पैलेस, केशव चौक, प्रीत विहार, मयूर विहार, वसुंधरा एन्क्लेव, आइपी एक्सटेंशन, झिलमिल, कोंडली, स्वामी दयानंद मार्ग सहित विभिन्न इलाकों की दीवारों का सुंदरीकरण किया गया है। यह सभी चित्रकारी को देखकर किसी भी नजरें इनपर टिक सकती हैं।

    भारतीय संस्कृृति को दर्शाती है चित्रकारी

    नगर निगम शाहदरा दक्षिणी जोन ने मयूर विहार फेज-एक मेट्रो स्टेशन से लेकर सहयोग अपार्टमेंट तक की 500 मीटर लंबी सड़क की दीवार पर आकर्षक चित्रकारी कराई है। दीवार पर लालकिला, ताजमहल, अक्षरधाम मंदिर सहित कई अन्य ऐतिहासिक व धार्मिक स्थलों को दर्शाया गया है।

    चित्रकारी के साथ-साथ यहां पर सेल्फी प्वाइंट भी बनाए गए हैं। वहीं उत्तरी जोन ने केशव चौक फ्लाईओवर के नीचे भरतनाट्यम, कथक व विभिन्न नृत्यकला एवं वेशभूषा सहित भारतीय संस्कृति का चित्रण किया गया है। कुछ दीवारों पर जी-20 का लोगो व वसुधैव कुटुंबकम का स्लोगन बनाया गया है।

    चित्रकारी देती है स्वच्छता का संदेश

    स्वच्छता ही स्वस्थ जीवन की प्राथमिकता होती है। चित्रकारी के जरिए कई इलाकों की दीवारों पर सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने का स्लोगन लगाया गया है। आइपी एक्सटेंशन में 250 मीटर लंबी दीवार पर फैसिलिटी प्राइवेट लिमिटेड ने चित्रकारी का काम किया था। इस दीवार पर हुई चित्रकारी के माध्यम से लोगों को स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया है।