जानिये- दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा के बारे में
5100 एकड़ में फैला यह हवाई अड्डा दिल्ली के पालम इलाके में स्थित है। इस हवाई अड्डे का नाम भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के नाम पर रखा गया है। इसे इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा के नाम से जाना जाता है।

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। इंदिरा गांधी इंटरनैशनल एयरपोर्ट भारत की राजधानी दिल्ली में स्थित है और इस शहर का प्रमुख हवाई अड्डा है। 5100 एकड़ में फैला यह हवाई अड्डा दिल्ली के पालम इलाके में स्थित है। इस हवाई अड्डे का नाम भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के नाम पर रखा गया है। कार्गो और पैसेंजर ट्रैफिक के लिहाज से यह भारत का सबसे व्यस्ततम हवाई अड्डा है। वहीं 2017 में यह दुनिया के सबसे व्यस्त हवाई अड्डों की सूची में 16वें स्थान पर था।
वित्त वर्ष 2017-18 में इस एयरपोर्ट से करीब 6.57 करोड़ यात्रियों ने यात्रा की। इसका विस्तार किया जा रहा है जिससे 2030 तक इसकी क्षमता बढ़कर 10 करोड़ यात्री हो जाएगी। मई 2006 से पहले इस हवाईअड्डे का संचालन भारतीय वायुसेना करती थी। बाद में इसे एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के हवाले कर दिया गया। 2010 में टी 3 टर्मिनल बनने के बाद यह भारत का सबसे बड़ा एयरपोर्ट बन गया। जिसकी क्षमता 3.4 करोड़ यात्री है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।