Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Vishwakarma Puja 2025: सीएम रेखा गुप्ता ने महिला श्रमिकों संग मनाया विश्वकर्मा पूजा, श्रमिकों से की मन की बात

    Updated: Tue, 16 Sep 2025 01:30 PM (IST)

    दिल्ली-एनसीआर में विश्वकर्मा पूजा की तैयारियां जोरों पर हैं। 17 सितंबर को यह पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। इस बीच दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सिविल लाइंस स्थित वीआर मेट्रोपॉलिटन में आयोजित विश्वकर्मा पूजा महोत्सव में भाग लिया। उन्होंने महिला श्रमिकों से मिलकर उनकी दिनचर्या और काम के बारे में जानकारी ली।

    Hero Image
    दिल्ली में विश्वकर्मा पूजा महोत्सव मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लिया भाग।

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में विश्वकर्मा पूजा की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। बुधवार 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा बड़े धूमधाम के साथ पूरे देश में मनाया जाएगा। इसी बीच मंगलवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सिविल लाइंस स्थित वीआर मेट्रोपाेलिटन में आयोजित विश्वकर्मा पूजा महोत्सव में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने महिला श्रमिकों से मुलाकात कर उनसे उनकी दिनचर्या और काम के बारे में भी बातचीत की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस संबंध में दिल्ली की सीएम ने इंटनेट मीडिया पर अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर संदेश देते हुए लिखा, 'नॉर्थ दिल्ली मेट्रो मॉल में विश्‍वकर्मा पूजा उत्सव पर विश्‍वकर्मा भाइयों-बहनों के साथ संवाद का अवसर मिला। आपकी मेहनत और कौशल ही दिल्ली और देश की धड़कन हैं। आप ही कल का भविष्य गढ़ते हैं, आपके श्रम से ही सपनों का भारत खड़ा है।

    हमारी सरकार आप सभी के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। चाहे न्यूनतम मज़दूरी की बराबरी और बढ़ोतरी हो, पक्का घर का सपना हो, बच्चों का सहारा हो या बीमारी के समय निःशुल्क इलाज की गारंटी, हर कदम आपके जीवन को सुरक्षित और गरिमामय बनाने की दिशा में है। दिल्ली में आयुष्मान भारत योजना लागू कर हमने यह सुनिश्चित किया है कि हर श्रमिक परिवार को अब ₹10 लाख तक का निःशुल्क इलाज मिले।

    यह दृष्टि और संवेदना माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व से मिली है। उनका समर्पण और परिश्रम ही आज श्रमिक कल्याण को राष्ट्रीय प्राथमिकता बना रहा है। इस अवसर पर कैबिनेट सहयोगी श्री कपिल मिश्रा जी एवं अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।'