Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'अगर वोटर लिस्ट में था संजय सिंह की पत्नी का नाम तो फिर कैसे हो गई गड़बड़ी?' भाजपा ने AAP को घेरा; उठाया बड़ा सवाल

    Updated: Thu, 02 Jan 2025 01:00 PM (IST)

    आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह पर एक बार फिर से दो स्थानों का मतदाता होने का आरोप लगा है। वीरेंद्र सचदेवा ने प्रेसवार्ता में यह आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि 2018 में संजय सिंह सुल्तानपुर नगर परिषद पालिका के मतदान के लिए वहां के मतदाता थे उसी समय उन्होंने राज्यसभा के चुनाव के लिए दिए गए शपथ पत्र में अपने को दिल्ली के हरि नगर का मतदाता बताया है।

    Hero Image
    दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने संजय सिंह पर आरोप लगाया। फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने प्रेसवार्ता में राज्यसभा सदस्य और आप नेता संजय सिंह पर एक बार फिर से एक साथ दो स्थानों का मतदाता होने का आरोप लगाया है।

    उन्होंने कहा 2018 में संजय सिंह सुल्तानपुर नगर परिषद पालिका के मतदान के लिए वहां के मतदाता थे, उसी समय उन्होंने राज्यसभा के चुनाव के लिए दिए गए शपथ पत्र में अपने को दिल्ली के हरि नगर का मतदाता बताया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    30 दिसंबर को संशोधन के लिए आवेदन किया

    इस बार लोकसभा चुनाव में वह नई दिल्ली विधानसभा में मतदान किया, उनका नाम तिलकनगर के मतदाता सूची में था। उन्होंने भाजपा द्वारा मामला उठाने के बाद 30 दिसंबर को संशोधन के लिए आवेदन किया है।

    संजय सिंह की पत्नी अनीता सिंह ने दावा किया गया है कि चार जनवरी, 2024 को उनका नाम सुल्तानपुर के मतदाता सूची से कट गया है। लेकिन आठ जनवरी, 2024 को उनके द्वारा दिए गए शपथ पत्र में सुल्तानपुर का मतदाता बताया गया है। यदि नाम कट गया था तो अपने को वहां का मतदाता कैसे बता रही हैं।

    वोटर लिस्ट से नाम कटवाने के मामले में दी शिकायत

    आप नेता संजय सिंह की पत्नी अनिता का नाम मतदाता सूची से दो बार कटवाने के मामले में दो लोगों पर मुकदमा दर्ज करने के लिए नई दिल्ली निर्वाचन कार्यालय ने तिलक मार्ग थाने में शिकायत दी है।

    शिकायत में बताया कि 24 और 26 दिसंबर को अनिता का नाम सूची से हटाने के लिए फार्म-7 आनलाइन भरा गया। बूथ स्तर अधिकारी (बीएलओ) ने जब इसका भौतिक सत्यापन किया, तो मामला झूठा निकला।

    इसके अलावा, पश्चिमी दिल्ली में चार लोगों के विरुद्ध मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए फर्जी दस्तावेज का सहारा लेने में मुकदमा दर्ज किया गया है। दक्षिण दिल्ली में भी एक महिला के खिलाफशिकायत दी गई है।

    पिछले दिनों आप के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने अपनी पत्नी अनिता का गलत तरीके से नाम कटवाने का मामला उठाया था। इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप के बीच नई दिल्ली निर्वाचन कार्यालय ने जांच में पाया कि 24 दिसंबर को मंदिर मार्ग स्थित वाल्मिकी सदन के पास एनडीएमसी फ्लैट में रहने वाली मधु और 26 दिसंबर को लक्ष्मीबाई नगर की निवासी सुरेश देवी ने अनिता का नाम कटवाने के लिए आनलाइन फार्म-7 भरा था।

    मधु व सुरेश देवी के खिलाफ दी शिकायत 

    बीएलओ रविंद्र रावत ने भौतिक सत्यापन के बाद पाया कि अनिता अपने दिए गए आवासीय पते पर ही रहती हैं। मतदाता पंजीकरण अधिकारी (ईआरओ) ओम प्रकाश पांडेय ने तिलक मार्ग थाने में मधु व सुरेश देवी के खिलाफ मामला दर्ज करने के लिए शिकायत दी है।

    उन्होंने कहा कि आरोपितों ने जानबूझकर गलत जानकारी देकर लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 का उल्लंघन कर किसी के लोकतांत्रिक अधिकार को छीनने का प्रयास किया है। ऐसे में इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।

    फर्जी आधार कार्ड का लगाया था

    मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए फर्जी दस्तावेज लगाने पर द्वारका में चार लोगों पर केस दर्ज कापसहेड़ा एसडीएम शैली की शिकायत पर द्वारका उत्तर थाने में मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए फर्जी दस्तावेज देने के मामले में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। संपत, शांति, प्रमिला देवी व राजधर सिंह पर दर्ज एफआइआर में बताया गया कि इन लोगों ने आवासीय पते के लिए फर्जी आधार कार्ड का लगाया था।

    यह भी पढ़ें- 'सावरकर नहीं, डॉ. मनमोहन सिंह के नाम पर हो कॉलेज का नामकरण', NSUI ने PM मोदी के सामने रखी मांग

    वहीं, संगम विहार के ईआरओ ने तिगड़ी थाने में जया शाह नाम की महिला के खिलाफ शिकायत दी है। इसमें बताया गया है कि महिला ने मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए फर्जी बिजली बिल लगाया था।