विनोद त्यागी बने दिल्ली प्रदेश कांग्रेस में किसान मोर्चा के वाइस चैयरमैन
विनोद त्यागी ने कहा कि किसानों को उनकी उपज का उचित और लाभकारी मूल्य नहीं मिलता न ही उत्पादकों के पास अपनी उपज के विपणन के लिए पर्याप्त रास्ते हैं। निर्यात नियंत्रण ने किसानों को कमजोर कर दिया है। खेतिहर मजदूरों की दुर्दशा तो और भी बदतर है। त्यागी ने कहा कि कांग्रेस किसानों की हितैषी है। वह देश के किसानों के हर सुख-दुख में साथ खड़ी रहती है।

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने विनोद त्यागी को किसान मोर्चा का वाइस चैयरमैन नियुक्त किया है। इस मौके पर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने उनकी इस पद पर नियुक्ति की संस्तुति की। इस मौके पर राजवीर सोलंकी समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। विनोद त्यागी ने कहा कि किसानों को उनकी उपज का उचित और लाभकारी मूल्य नहीं मिलता; न ही उत्पादकों के पास अपनी उपज के विपणन के लिए पर्याप्त रास्ते हैं। निर्यात नियंत्रण ने किसानों को कमजोर कर दिया है। खेतिहर मजदूरों की दुर्दशा तो और भी बदतर है। उन्होंने कहा कि किसान केवल हमारी कृषि व्यवस्था का हिस्सा नहीं हैं, बल्कि देश की रीढ़ हैं. उन्हें वो सम्मान और समर्थन मिलना चाहिए, जिसके वह हकदार हैं। त्यागी ने कहा कि कांग्रेस किसानों की हितैषी है। वह देश के किसानों के हर सुख-दुख में साथ खड़ी रहती है।
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने कहा कि आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविन्द केजरीवाल को उनकी पदयात्राओं में जनता द्वारा पूरी तरह नकारा जा रहा है, क्योंकि पिछले 10 वर्षों में दिल्ली के ढ़ांचे को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया है। चुनावी प्रचार की पदयात्राओं में केजरीवाल को जनता के जबरदस्त विरोध का करना पड़ रहा है। केजरीवाल ने शिक्षा, स्वास्थ्य, पानी, परिवहन, पेंशन, राशन जैसी सुचारु रुप से मिलने वाली सुविधाओं को लोगों से दूर कर दिया है। उन्होंने कहा कि सत्ता के आंदोलन में जनलोकपाल और स्वराज की बात करने वाले केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के दिल्ली की जनता का विश्वास खत्म हो चुका है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।