Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विजेंद्र गुप्ता ने उपराष्ट्रपति धनखड़ से की मुलाकात, दिल्ली विधानसभा की नई पहल पर की चर्चा

    Updated: Sun, 13 Jul 2025 09:29 PM (IST)

    दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से भेंट की और उन्हें विधानसभा के संचालन को आधुनिक बनाने के प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने उपराष्ट्रपति को विरासत से विकास की ओर पुस्तिका भेंट की। गुप्ता ने विधानसभा को डिजिटल बनाने और सौर ऊर्जा से संचालित करने की योजनाओं के बारे में भी बताया। विधानसभा को विरासत परिसर के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव भी रखा गया।

    Hero Image
    दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से की शिष्टाचार भेंट।

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने रविवार को उपराष्ट्रपति भवन में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर गुप्ता ने उपराष्ट्रपति को दिल्ली विधानसभा के संचालन को आधुनिक और पारदर्शी बनाने हेतु किए जा रहे विभिन्न ऐतिहासिक और परिवर्तनकारी प्रयासों की जानकारी दी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गुप्ता ने उपराष्ट्रपति को “दिल्ली विधानसभा का 100 दिनों के कार्यकाल पर विरासत से विकास की ओर” शीर्षक से प्रकाशित एक विशेष बुकलेट भी भेंट की। उपराष्ट्रपति ने इन सभी पहलों की सराहना की और राज्य स्तर पर लोकतांत्रिक संस्थाओं को और सशक्त एवं प्रभावी बनाने के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं।

    विधानसभा अध्यक्ष ने नेशनल ई-विधान एप्लिकेशन (नेवा) के अंतर्गत विधानसभा को पूर्णतया डिजिटल बनाने की दिशा में किए जा रहे कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। इस पहल का उद्देश्य कागज़रहित वातावरण सुनिश्चित करना, सदस्यों के बीच रीयल-टाइम संचार को संभव बनाना और विधायी कार्य प्रणाली को अधिक पारदर्शी एवं कुशल बनाना है। गुप्ता ने विधानसभा परिसर को सौर ऊर्जा से पूर्णतः संचालित करने की योजना के बारे मे बताया।

    इसके अतिरिक्त गुप्ता ने दिल्ली विधानसभा को विरासत परिसर के रूप में विकसित करने के एक दूरदर्शी प्रस्ताव की भी जानकारी दी। इस पहल का उद्देश्य विधानसभा की ऐतिहासिक एवं स्थापत्य विरासत को संरक्षित करते हुए इसे एक आधुनिक नागरिक स्थल के रूप में विकसित करना है, जो जनता की भागीदारी को प्रोत्साहित करेगा और दिल्ली की लोकतांत्रिक यात्रा का एक जीवंत स्थल बनेगा।

    comedy show banner
    comedy show banner