Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    VIDEO - देखिए अपने मंत्री सत्येंद्र जैन को गिरफ्तार किए जाने पर क्या कह रहे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल

    By Vinay Kumar TiwariEdited By:
    Updated: Tue, 31 May 2022 06:10 PM (IST)

    दिल्ली सरकार में स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को ईडी द्वारा गिरफ्तार कर लेने से एक बार फिर दिल्ली में राजनीतिक माहौल गर्मा गया है। पार्टी का कहना है ...और पढ़ें

    Hero Image
    मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी को लेकर बयान जारी किया है।

    नई दिल्ली, एएनआइ। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने स्वास्थ्य मंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेता सत्येंद्र जैन को लेकर एक वीडियो बयान जारी किया है। इस बयान में उन्होंने कहा कि सत्येंद्र जैन को केंद्र सरकार के इशारे पर गिरफ्तार किया गया है और वो पूरी तरह से निर्दोष हैं, उन पर फर्जी केस लगाया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली सरकार में स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को ईडी द्वारा गिरफ्तार कर लेने से एक बार फिर दिल्ली में राजनीतिक माहौल गर्मा गया है। आम आदमी पार्टी (आप) के सभी बड़े नेता पूर्व में अनेक बार यह कहते रहे हैं कि दिल्ली सरकार के मंत्रियों पर केंद्र सरकार की एजेंसियों ने हाथ डालने की कोशिश की, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली, क्योंकि उन्हें किसी तरह का भ्रष्टाचार नहीं मिला। अब जबकि ईडी ने जैन को गिरफ्तार किया है तो वे इसे भी पार्टी के विस्तार में बाधा डालने की केंद्र सरकार की साजिश बता रहे हैं। पार्टी के नेताओं का कहना है कि हिमाचल प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को अपनी हार नजर आ रही है, इसी वजह से उसने वहां के प्रभारी जैन को गिरफ्तार किया है।

    आम आदमी पार्टी दिल्ली में तीन बार सरकार बनाने के साथ ही अब पंजाब की सत्ता पर भी काबिज है। वह इसी साल के अंत में हिमाचल प्रदेश के साथ-साथ गुजरात में भी होने वाले चुनावों को लेकर सक्रिय है। इन दोनों ही राज्यों में उसका मुकाबला सत्तासीन भाजपा से है। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत पार्टी के कई बड़े नेता इन राज्यों में दौरे कर रहे हैं और यहां पार्टी का जनाधार मजबूत करने के प्रयास में हैं।

    पंजाब जीतने के बाद पार्टी को पंजाब से लगते हिमाचल में जीत की संभावनाएं नजर आ रही हैं। ऐसे में जैन की गिरफ्तारी उसके इन राज्यों में विस्तार के अभियान की राह में चुनौती अवश्य पैदा कर सकती है। यही वजह है कि पार्टी पूरी तरह से जैन के साथ खड़ी है और उनकी गिरफ्तारी को हिमाचल में पार्टी को कमजोर करने की राजनीतिक साजिश करार दे रही है।