यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Delhi Bike Stunt: KTM बाइक पर स्टंट का वीडियो इंस्टाग्राम पर डाला, पुलिस ने ऐसे किया गिरफ्तार
पश्चिमी जिला पुलिस ने बाइक पर स्टंट से जुड़े एक वीडियो पर संज्ञान लेते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया ...और पढ़ें

HighLights
- राजौरी गार्डन थाना पुलिस ने वीडियो की लोकेशन व बाइक के नंबर के आधार पर आरोपित का लगाया पता
जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली। पश्चिमी जिला पुलिस ने बाइक पर स्टंट से जुड़े एक वीडियो पर संज्ञान लेते हुए एक युवक के खिलाफ प्राथमिकी कर उसे गिरफ्तार किया है। आरोपित का नाम कृष्ण गौतम है। पुलिस ने युवक की निशानदेही पर उस बाइक को जब्त कर लिया है, जिसका इस्तेमाल स्टंट के दौरान किया गया था।
पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त विचित्रवीर ने बताया कि नजफगढ़ रोड, राजौरी गार्डन के इलाके में सुभाष नगर पुलिस चौकी परतैनात पुलिसकर्मियों ने यह कार्रवाई की है। आरोपित युवक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टंट से जुड़े कई वीडियो पोस्ट किए थे। इन वीडियो के पोस्ट करने का मकसद अधिक फॉलोअर बनाना था।
वीडियो चार अप्रैल को पुलिस को नजर आई
उपायुक्त ने बताया कि युवक की एक वीडियो चार अप्रैल को पुलिस को नजर आई। वीडियो में युवक सुभाष नगर इलाके में खतरनाक तरीके से स्टंट करता नजर आया। पुलिस ने इस वीडियो पर संज्ञान लेते हुए आरोपित के खिलाफ राजौरी गार्डन थान में प्राथमिकी की।
Another stunt biker booked by the team of PP Subhash Nagar (PS Rajouri Garden). KTM bike seized.
📢 Trying to gain social media popularity through rash acts, which endanger own as well as others' life, may land you in legal trouble. Be Wise, Drive Responsibly.@DelhiPolice pic.twitter.com/ZKLV6OepP5
— DCP West Delhi (@DCPWestDelhi) April 8, 2024
बाइक के रजिस्ट्रेशन के आधार पर लगाया पता
राजौरी गार्डन थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुमन कुमार व सुभाष नगर चौकी प्रभारी धनंजय गुप्ता के नेतृतव में पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने वीडियो व वीडियो में नजर आ रहे बाइक के रजिस्ट्रेशन के आधार पर आरोपित का पता लगा लिया। युवक को पुलिस ने दबोच लिया।
स्टंट से जुड़े वीडियो या इस तरह की गतिविधियों में शामिल लोग न सिर्फ गैर जिम्मेदाराना हरकत दर्शाता हैं, बल्कि इनकी हरकतें किसी के लिए जानलेवा साबित हो सकती हैं। इस तरह के वीडियो उन लोगों के लिए काफी पीड़ादायक होते हैं, जो सड़क दुर्घटना के शिकार होते हैं। - विचित्र वीर, उपायुक्त, पश्चिमी जिला पुलिस