विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Excise Policy Case: AAP MLA दुर्गेश पाठक ED दफ्तर पहुंचे, CM केजरीवाल के सचिव विभव कुमार से पूछताछ जारी

Published: Mon, 08 Apr 2024 01:30 PM (IST)Updated: Mon, 08 Apr 2024 02:24 PM (IST)

आबकारी नीति घोटाला मामले में ईडी ने आम आदमी पार्टी के एक और नेता को समन भेजकर पूछताछ के लिए ...और पढ़ें

ईडी ने AAP विधायक दुर्गेश पाठक को भेजा समन
ईडी ने AAP विधायक दुर्गेश पाठक को भेजा समन

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली आबकारी नीति मामले में आम आदमी पार्टी के नेताओं की परेशानी थमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामले में आज सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक दुर्गेश पाठक को समन भेजा है और वह ईडी दफ्तर पहुंच चुके हैं। वहीं सीएम केजरीवाल के निजी सचिव विभव कुमार से ईडी की पूछताछ जारी है।

पाठक से आज पूछताछ करेगी जांच एजेंसी

आम आदमी पार्टी से विधायक दुर्गेश पाठक से आज जांच एजेंसी ईडी की टीम आबकारी नीति घोटाले के मामले में पूछताछ करेगी। इसके लिए वह करीब डेढ़ बजे दोपहर तक ईडी मुख्यालय पहुंच गए। मालूम हो कि गोवा विधानसभा चुनाव में दुर्गेश पाठक आम आदमी पार्टी के इंचार्ज रहे हैं।

केजरीवाल के PA विभव कुमार से भी पूछताछ

आबकारी नीति मामले में ईडी आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पीए विभव कुमार से पूछताछ हो रही है। विभव कुमार से जांच एजेंसी इसी मामले में पहले भी पूछताछ कर चुकी है। दोनों को कुछ दिन पहले ही ईडी ने जांच में शामिल होने के लिए समन भेजा था।

उल्लेखनीय है कि इसी मामले में 21 मार्च को ईडी ने दो घंटे की पूछताछ के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया था। वह फिलहाल 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में दिल्ली की तिहाड़ जेल में हैं। इसी केस में दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया भी जेल में हैं।  

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।