विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 12, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

VIDEO: जानिए घायल होने के बाद सांसद मनोज तिवारी ने अस्पताल से समर्थकों से क्या की अपील और सांसद गौतम गंभीर ने उनके लिए क्या कहा?

By Vinay Kumar TiwariEdited By:
Published: Tue, 12 Oct 2021 06:04 PM (IST)

मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता और तिवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन किया। दोपहर ...और पढ़ें

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सांसद मनोज तिवारी सहित कई कार्यकर्ता घायल हो गए।
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सांसद मनोज तिवारी सहित कई कार्यकर्ता घायल हो गए।

नई दिल्ली, विनय तिवारी। सार्वजनिक स्थानों पर छठ पूजा के आयोजन पर रोक के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर मंगलवार को प्रदर्शन किया, इस दौरान पुलिस के प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने पानी की बौछार का प्रयोग किया, जिससे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सांसद मनोज तिवारी सहित कई कार्यकर्ता घायल हो गए। पानी की बौछार से उन्हें चोटें भी आईं।

घायल होने के बाद उन्हें सफदरजंग ट्रामा अस्पताल ले जाया गया है। यहां पर उनका प्राथमिक उपचार किया गया। इलाज के बाद मनोज तिवारी ने अपने इंटरनेट मीडिया एकाउंट पर एक वीडियो संदेश जारी किया, इस संदेश में उन्होंने समर्थकों से अपील की कि वो पूरी तरह से ठीक हैं और कार्यकर्ता किसी तरह से अपना आपा न खोये। उनके इसी वीडियो को सांसद और क्रिकेटर गौतम ने रिट्वीट किया। साथ ही ये भी लिखा कि आप जल्दी स्वस्थ हो जाएंगे।


मालूम हो कि कोरोना संक्रमण का हवाला देकर दिल्ली में सार्वजनिक स्थानों पर छठ पूजा के आयोजन पर रोक लगा दी गई है। भाजपा और छठ पूजा आयोजन समितियां इस फैसले का विरोध कर रही हैं। सांसद मनोज तिवारी इसे लेकर पूरी दिल्ली में छठ रथयात्रा निकाल रहे हैं। मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता और तिवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन किया। दोपहर में बीजेपी प्रदर्शनकारी चंदगी राम अखाड़े पर एकत्र हुए और वहां से नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास की तरफ बढ़ने लगे। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने बैरिकेड लगा रखे थे।

प्रदर्शनकारी इस बैरिकेड को तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे थे। उन्हें रोकने के लिए पुलिस को पानी की बौछार का इस्तेमाल किया जिससे मनोज तिवारी व कई अन्य कार्यकर्ता गिर गए, जिससे उन्हें चोट आई है। उन सभी को तत्काल अस्पताल ले जाया गया। इससे पहले सोमवार की शाम मनोज तिवारी भलस्वा डेरी पहुंचे थे और छठ पूजा समितियों के पदाधिकारियों के साथ रायशुमारी भी की थी। उन्होंने घाटों पर छठ पर्व मनाने के दौरान कोविड के दिशानिर्देशों का पालन करने के लिए लोगों को 7 संकल्प भी दिलाया। उन्होंने कहा था कि दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) द्वारा छठ पूजा पर पाबंदी से हैरान हूं। जब सभी भीड़भाड़ वाले कार्यक्रमों को अनुमति दी जा रही है तो इस पर रोक क्यों लगाई गई है।

ये भी पढ़ें- Kisan Andolan: राकेश टिकैत ने फिर कहा संघर्ष से समाधान तक जारी रहेगा आंदोलन, पढ़िए और क्या कहा?

ये भी पढ़ें- कुमार विश्वास ने बताया कि संस्कृत में भषण और भाषण के बीच क्या है अंतर, आप भी जानें