Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    वसुधैव कुटुंबकम् का संदेश देता है सेवा करने की प्ररेणाः सुबोध चंद्रा

    By Mangal YadavEdited By:
    Updated: Fri, 19 Jun 2020 08:17 PM (IST)

    सुबोध चंद्रा ने विद्यार्थियों को दिल्ली में चल रहे सभी सेवा कार्यों से अवगत कराया और उन्हें भी इन कार्यों में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

    वसुधैव कुटुंबकम् का संदेश देता है सेवा करने की प्ररेणाः सुबोध चंद्रा

    नई दिल्ली, रितु राणा। दिल्ली विश्वविद्यालय दक्षिणी परिसर की संस्था 'युवा साऊथ कैंपस' द्वारा 'वर्तमान परिप्रेक्ष्य में संघ के द्वारा संचालित सेवा कार्य और हमारी भूमिका' विषय पर ऑनलाइन व्याख्यान का आयोजन किया गया। जिसमें वक्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ दिल्ली प्रांत आरके पुरम के विभाग प्रचारक सुबोध चंद्रा ने अपने विचार रखे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सुबोध चंद्रा ने विद्यार्थियों को दिल्ली में चल रहे सभी सेवा कार्यों से अवगत कराया और उन्हें भी इन कार्यों में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

    उन्होंने कहा कि वसुधैव कुटुंबकम् व सर्वे भवंतु सुखिन सर्वे संतु निरामया का संदेश हमें सेवा करने की प्ररेणा देता है। जब- जब देश में कोई आपदा आई है, संघ के स्वयं सेवक सेवा कार्य करने के लिए वहां उपस्थित रहे हैं। इस मौके पर सुबोध चंद्रा ने युवाओं से आग्रह किया कि इन कठिन परिस्थितियों में युवा वर्ग सकारात्मक भावों के साथ देश में चल रहे सेवा कार्यों में अपनी भूमिका तय करें।

    उन्होंने कहा कि देश का युवा जागरूक होगा तभी देश का उद्धार होगा। देश को आगे बढ़ाने में सबसे बड़ी भूमिया युवा वर्ग की ही है। इस व्याख्यान में भाग ले रहे युवाओं ने भी कमेंट बॉक्स में अपनी सकारात्मक प्रतिक्रिया देकर देश के प्रति योगदान देने का संकल्प लिया।