दिल्ली के इस फेमस मार्केट के 50 साल हुए पूरे, व्यापारियों ने मनाया जश्न; ‘वस्त्रिका-2025’ मेले का शुभारंभ
गांधी नगर के अशोक बाजार में 50वीं वर्षगांठ पर वस्त्रिका-2025 मेले का शुभारंभ हुआ। व्यापारियों ने रेडीमेड कपड़ों का प्रदर्शन किया और ग्राहकों को 15 हजार से अधिक की खरीदारी पर लकी ड्रा कूपन मिला। बाजार के प्रधान ने बताया कि पूर्व प्रधान की याद में एक गेट बनाया गया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बाजार की समस्याओं पर ध्यान देने का आश्वासन दिया।

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। गांधी नगर के अशोक बाजार की 50वीं वर्षगांठ पर शुक्रवार को ‘वस्त्रिका-2025’ मेले का शुभारंभ हुआ। प्रत्येक दुकान में व्यापारियों ने रेडीमेड कपड़ों को डिस्प्ले किया। जोरदार तरीके से व्यापारियों ने इस मेले का स्वागत किया।
वर्षगांठ पर व्यापारियों ने अलग अंदाज में जश्न मनाया। राजस्थानी कलाकारों न समा बांधा। ग्राहक भी इस मेले का लुत्फ ले रहे हैं। 15 हजार रुपये से अधिक की खरीद पर उन्हें लकी ड्रो मिल रहा है। जिसमें विभिन्न प्रकार के गिफ्ट आइटम हैं।
अशोक बाजार के प्रधान नरेश सिक्का ने कहा कि मार्केट के कई वर्षों तक प्रधान रहे केके बल्ली की याद में एक गेट मार्केट में बनाया गया है।
सीएम रेखा गुप्ता के सामने मार्केट की समस्याएं रखी गई हैं। पहली बार मार्केट में अनोखा मेला आयोजित किया जा रहा है। यह मेला सड़कों पर नहीं दुकानों पर लगा हुआ है। मेले में ग्राहकों ने खरीदारी करके ड्रा भरा। दुकानदारों ने उन्हें कूपन भी दिए।
मेला अपने आप में अनोखा है। इससे बाजार को अलग पहचान मिलेगी। बाजार को 50 वर्ष पूरे हुए हैं, यह व्यापारियों के लिए एक उपलब्धि है। रेडिमेड गारमेंट्स को गांधी नगर बाजार ने अलग पहचान दी है। - संजय जैन, व्यापारी
सीएम रेखा गुप्ता के सामने मार्केट की समस्याएं रखी गई। उन्होंने आश्वासन दिया कि मार्केट का विकास होगा। पहली सीएम है जिन्होंने गांधी नगर मार्केट के व्यापारियों पर ध्यान दिया है। - प्रवीण गुप्ता, व्यापारी
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।