Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इन दो कुख्यात गिरोहों को मुहैया कराता था इलाके की हर जानकारी, चढ़ा पुलिस के हत्थे, जानिए गिरोहों के नाम

    By Vinay Kumar TiwariEdited By:
    Updated: Thu, 24 Jun 2021 04:19 PM (IST)

    कुख्यात बदमाश काला जठेड़ी व नरेश शेट्टी गिरोह के बदमाशों को नजफगढ़ इलाके में चल रही गतिविधियों की जानकारी मुहैया कराने वाले शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित का नाम नरेश है। इसे द्वारका जिला पुलिस के जेल बेल रिलीज सेल ने गिरफ्तार किया है।

    Hero Image
    द्वारका जिला की जेल बेल रिलीज सेल ने आरोपित को दबोचा।

    नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। कुख्यात बदमाश काला जठेड़ी व नरेश शेट्टी गिरोह के बदमाशों को नजफगढ़ इलाके में चल रही गतिविधियों की जानकारी मुहैया कराने वाले शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित का नाम नरेश है। इसे द्वारका जिला पुलिस के जेल बेल रिलीज सेल ने गिरफ्तार किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त संतोष कुमार मीणा ने बताया कि 19 जून को जेल बेल रिलीज सेल को इस बात की जिम्मेदारी दी गई कि वे ऐेस बदमाशों पर नजर रखें जो जमानत पर बाहर हैं। इनमें से ऐसे जिनपर जघन्य अपराधों में शामिल होने का आरोप है, उनपर विशेष नजर रखने को कहा गया। इस कार्य के लिए एसीपी विजय सिंह की देखरेख में एक टीम का गठन कियाग या। टीम में सब इंस्पेक्टर दीपक, एएसआइ सुरेंद्र, महेश सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। प्राप्त सूचनाओं के आधार पर इस टीम ने नरेश को गिरफ्तार कर लिया।

    पूछताछ में नरेश ने पुलिस काे बताया कि वह जाफरपुर थाना इलाके में दर्ज हत्या के मामले में जेल में बंद था। 13 अप्रैल को जमानत पर जेल से छूटा। लेकिन जेल से निकलने के बाद इसे इस बात का डर सताने लगा कि कहीं उसके दुश्मन उससे बदला न लें। इस आशंका के बीच उसने पिस्टल रखना शुरू कर दिया। पुलिस के अनुसार नरेश इलाके में चल रही गतिविधियों की जानकारी गिरोह के बदमाशों को देता रहता था। इन सूचनाओं के एवज में उसे रकम दी जाती थी। पुलिस के अनुसार आरोपित के खिलाफ चार मामलों का पता चला है।