World Bicycle Day: मोदी सरकार के मंत्री की अपील- प्रदूषण को कम करने के लिए गाड़ियों को छोड़ अपनाएं साइकिल
Delhi News केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने विश्व साइकिल दिवस पर राष्ट्रव्यापी फिट इंडिया फ्रीडम राइडर साइकिल रैली अभियान का शुभारंभ किया। मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम से आयोजित साइकिल रैली में दिल्ली-एनसीआर के लोग पहुंचे थे। इस रैली में 750 ने प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
नई दिल्ली [आशीष सिंह]। पर्यावरण लगातार प्रदूषित होता जा रहा है, जिसके गंभीर परिणाम विश्व में देखने को मिल रहे हैं। साल दर साल प्राकृतिक आपदाओं की संख्या बढ़ती जा रही है। बिगड़ते पर्यावरण से स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है। लाखों लोग दूषित पर्यावरण के चलते अस्वस्थ हो रहे हैं। यह बातें आजादी के अमृत महोत्सव के तहत व विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्रालय द्वारा मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम में राष्ट्रव्यापी फिट इंडिया अभियान का किया शुभारंभ कर लोगों को संबोधित करते हुए खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहीं।
उन्होंने कहा कि लोगों से प्रदूषण को कम करने के लिए गाड़ियों को छोड़ साइकिल साइकिल अपनाने के लिए कहा। दुनिया के बड़े-बड़े शहरों में लोग गाड़ी छोड़कर साइकिल की ओर रूख कर रहे हैं।
ठाकुर ने लोगों को स्वच्छ पर्यावरण बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि लोग पर्यावरण को बचाना चाहते हैं। स्वतंत्रता संग्राम में भी साइकिल ने अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण को लेकर जन भागीदारी के माध्यम से परिवर्तन ला सकते हैं।
इस रैली के जरिये साइकिल से स्वास्थ्य को होने वाले लाभ व स्वच्छ पर्यावरण को लेकर लोगों को जागरूकता लाना चाहते हैं।ठाकुर ने रैली के दौरान साइकिल से साढ़े सात किलोमीटर की दूरी तय की। इस अवसर पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया, केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू साइकिल चालकों की हौसला अफजाई करते दिखे।
वहीं, रैली में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री व मौजूदा सांसद हर्षवर्धन, नई दिल्ली से सांसद मीनाक्षी लेखी, दक्षिणी दिल्ली से सांसद रमेश बिधूड़ी समेत अधिकारी मौजूद रहे।
रैली में आए साइकिल चलाक उत्साहित दिखे। इसमें खिलाड़ी, बच्चों से लेकर बुजुर्ग लोग, दिल्ली पुलिसकर्मी व अन्य विभागों के अधिकारीयों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। रैली में 750 प्रतिभागियों ने 7.5 किलोमीटर साइकिल चलाई। रैली स्टेडियम से शुरू होकर शाहजहां रोड, डा एपी जे अब्दुल कलाम मार्ग, डा राजेंद्र प्रसाद रोड, जनपथ रोड, फिरोज शाह रोड, मंडी हाउस, भगवान दास रोड से होते हुए स्टेडियम में समाप्त हुई।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।