Move to Jagran APP

इतनी आसान नहीं थी सर्जिकल स्ट्राइक, जवानों ने अदम्य साहस का दिया परिचय: विजय गोयल

गोयल ने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक इतनी आसान नहीं थी। प्रधानमंत्री ने सैनिकों को खुली छूट दी जिससे साहसी सैनिकों ने पूरे उत्साह के साथ सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया।

By Edited By: Published: Sat, 29 Sep 2018 09:34 PM (IST)Updated: Sat, 29 Sep 2018 09:57 PM (IST)
इतनी आसान नहीं थी सर्जिकल स्ट्राइक, जवानों ने अदम्य साहस का दिया परिचय: विजय गोयल
इतनी आसान नहीं थी सर्जिकल स्ट्राइक, जवानों ने अदम्य साहस का दिया परिचय: विजय गोयल

नई दिल्ली (जेएनएन)। केंद्रीय मंत्री विजय गोयल ने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक दिवस सैनिकों के प्रति पूरे देश का सम्मान है। जिन सैनिकों ने पूरे देश को गौरवान्वित किया है उन्हें भारत सरकार सम्मानित करके खुद को गौरवान्वित महसूस कर रही है। मैं भारत सरकार की ओर से एक प्रतिनिधि के रूप में सैनिकों को सम्मानित करने आया हूं।

loksabha election banner

सैनिकों ने पूरे उत्साह के साथ सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया
गोयल कड़कड़डूमा स्थित ईस्ट एंड क्लब में आयोजित शाहदरा जिला कार्यकारिणी की बैठक में सर्जिकल स्ट्राइक दिवस मनाने पहुंचे थे। इस मौके पर उन्होंने क्षेत्र में रहने वाले 14 सैनिकों को सम्मानित किया। गोयल ने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक इतनी आसान नहीं थी। हम आतंकवादियों पर इतने पराक्रम से प्रहार नहीं कर पाते थे। प्रधानमंत्री ने सैनिकों को खुली छूट दी जिससे साहसी सैनिकों ने पूरे उत्साह के साथ सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया। इसे हम पराक्रम दिवस के रूप में मना रहे हैं।

देश की तस्वीर बदलने का काम कर रही है केंद्र सरकार 
गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री की हर योजना देश की तस्वीर बदलने का काम कर रही है। अब आयुष्मान भारत ने गरीबों में जो सुरक्षा की भावना पैदा की है वह पहले कभी नहीं मिली। सांसद महेश गिरी ने मोदी सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान के लिए घर-घर शौचालय, उज्ज्वला जैसी तमाम योजनाएं शुरू की हैं। वह देश को विश्व गुरु बनाने की ओर ले जा रहे हैं।

सर्जिकल स्ट्राइक डेः देशभर में मनाया जा रहा पराक्रम पर्व, पीएम दिल्ली के कार्यक्रम में करेंगे शिरकत

दिखाई गई अटल बिहारी वाजपेयी की जीवन गाथा पर बनी फिल्म 
इस मौके पर पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जीवन गाथा पर बनी फिल्म भी दिखाई गई। कार्यकारिणी को प्रदेश पदाधिकारियों अभय वर्मा, राजेश भाटिया, विष्णु मित्तल, मोनिका पंत, जिलाध्यक्ष रामकिशोर शर्मा, महामंत्री दीपक गाबा व यशपाल केंतुरा, नेता सदन निर्मल जैन, पूर्व महापौर रामनारायण दुबे, पूर्व उपमहापौर महेंद्र आहूजा ने भी संबोधित किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.