पीएम मोदी भारत को फिर से महान बनाने की बात याद दिलाते हैं : केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह
केंद्रीय राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह ने दिल्ली में एक कार्यक्रम में अपने संबोधन में कहा कि सबका साथ और सबका विकास की दृष्टि तभी अनुभव की जा सकती है जब हमारे पास प्रभावी विचार और इससे जुड़ा तज्जसुस (जिज्ञासा) हो।
नई दिल्ली [राहुल चौहान]। केंद्रीय राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा भविष्य की ओर देखने और भारत को फिर से महान बनाने की बात याद दिलाते हैं। 'सबका साथ और सबका विकास' की दृष्टि तभी अनुभव की जा सकती है जब हमारे पास प्रभावी विचार और इससे जुड़ा तज्जसुस (जिज्ञासा) हो। जितेंद्र सिंह ने ये बातें विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के विज्ञान प्रसार विभाग द्वारा हिंदी एवं अंग्रेजी में प्रकाशित विज्ञान मासिक ड्रीम-2047 व उर्दू में तज्जसुस (जिज्ञासा) अनुसंधान भवन में विमोचन के दौरान कहीं। उन्होंने इस दौरान अपने संबोधन में यह भी कहा कि भारतीय भाषाओं में विज्ञान संचार और शिक्षा को बढ़ावा देना हमारे प्रमुख केंद्र बिंदुओ में से एक है।
जितेंद्र सिंह ने यह भी कहा कि मुझे यह जानकर खुशी हो रही है कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के स्वायत्त संस्थान विज्ञान प्रसार ने उर्दू विज्ञान मासिक तज्जसुस का कश्मीर केंद्रीय विश्वविद्यालय के साथ मिलकर प्रकाशन किया है। इसके साथ ही हिंदी व अंग्रेजी में विज्ञान मासिक ड्रीम-2047 का भी प्रकाशन किया है। इन पत्रिकाओं का विमोचन कोई अकेला मामला नहीं है। इसे अधिक व्यापक दृष्टिकोण से देखने की जरूरत है।
केंद्रीय मंत्री जितेंद जल्द ही अन्य भारतीय भाषाओं के साथ कश्मीरी और डोगरी में विज्ञान लोकप्रियकरण, संचार एवं विस्तार प्रकाशन शुरू होंगे
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।