IIFL जीतो अहिंसा मैराथन को किरेन रिजिजू ने झंडी दिखाकर किया रवाना, बोले- 'ये देश के लिए बहुत अच्छी मिसाल है'
केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने रविवार सुबह जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम से आईआईएफएल जीतो अहिंसा मैराथन रन को झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने मैराथन को झंडी दिखाते हुए कहा-आज 22 देशों में और 50 शहरों में ये कार्यक्रम हो रहा है। मैं आयोजकों को बधाई देता हूं।

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। रविवार सुबह केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने आईआईएफएल जीतो अहिंसा मैराथन रन को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से झंडी दिखाकर रवाना किया। केंद्रीय मंत्री ने मैराथन को रवाना करते हुए कहा कि आज का कार्यक्रम खास इसलिए है, क्योंकि ये विश्व का एक रिकॉर्ड है। आज 22 देशों में और 50 शहरों में ये कार्यक्रम हो रहा है। मैं आयोजकों को बधाई देता हूं। ये देश के लिए बहुत अच्छी मिसाल है। शांति का संदेश देना अच्छी बात है।
#WATCH दिल्ली: केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने आईआईएफएल जीतो अहिंसा रन को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से झंडी दिखाकर रवाना किया। pic.twitter.com/VoYxYaBrp9
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 2, 2023
Union Minister Kiren Rijiju flags off 'IIFL JITO Ahimsa Run' from Jawaharlal Nehru Stadium in Delhi pic.twitter.com/ghdwpXeU2G
— ANI (@ANI) April 2, 2023
वहीं, पूर्वी दिल्ली में महावीर जयंती के उपलक्ष्य में सूरजमल विहार स्थित यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित अहिंसा रन मैराथन। पूर्व केंद्रीय मंत्री डा. हर्षवर्धन ने किया मैराथन का फ्लैग आफ। पद्मश्री जितेंद्र सिंह शंटी भी रहे मौजूद। मैराथन में तीन, पांच और दस किलोमीटर की दौड़ लगाएंगे लोग।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।