विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 15, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'BJP व कांग्रेस से पैसे लो पर वोट AAP को दो' बयान पर घिरे अरविंद केजरीवाल

By JP YadavEdited By:
Published: Sun, 15 Jan 2017 09:30 AM (IST)Updated: Sun, 15 Jan 2017 09:47 AM (IST)

दिल्ली के मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद चुनाव आयोग की नजरें टेढ़ी हो गई है। बताया जा रहा है ...और पढ़ें

'BJP व कांग्रेस से पैसे लो पर वोट AAP को दो' बयान पर घिरे अरविंद केजरीवाल
'BJP व कांग्रेस से पैसे लो पर वोट AAP को दो' बयान पर घिरे अरविंद केजरीवाल

नई दिल्ली (जेएनएन)। पंजाब विधानसभा चुनाव में प्रचार में जुटे अरविंद केजरीवाल ने मतदाताओं को फिर अजीबोगरीब नसीहत दे डाली है। केजरीवाल ने पार्टी के प्रचार के दौरान लोगों से फिर कहा कि वे भले ही बीजेपी और कांग्रेस, दोनों से पैसे ले लें, पर वोट आम आदमी पार्टी को ही दें।

दिल्ली के मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद चुनाव आयोग की नजरें टेढ़ी हो गई है। बताया जा रहा है कि इस बाबत अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चुनाव आयोग के पास शिकायत आई है। कहा यह भी जा रहा है कि आयोग केजरीवाल को जल्द नोटिस भेजकर जवाब मांगेगा।

पंजाब चुनाव में व्यस्त हैं केजरीवाल, दिया ये बयान

पंजाब में विधानसभा चुनावों के मद्देनजर जालंधर के विभिन्न विधानसभा क्षेत्र में रोड शो करने आए आम आदमी पार्टी (आप) संयोजक अरविंद केजरीवाल ने लोगों से कहा कि वोट के लिए पैसे देने दूसरी पार्टी वाले आते हैं, तो ले लीजिए लेकिन वोट झाड़ू के पक्ष में ही दीजिए।

...लेकिन वोट केवल झाडू को ही देना

बताया जा रहा है कि पंजाब के दौरे पर आए अरविंद केजरीवाल ने पिछले दिनों जालंधर में अलग-अलग रोड शो कार्यक्रम के दौरान कहा था कि 4 फरवरी को वोट होना है। आप लोगों को सभी दल पैसे देने आएंगे। पैसे सबसे ले लो, लेकिन वोट केवल झाडू को ही देना।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।