विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Umesh Pal Murder Case: दिल्ली में 15 दिनों तक ठहरा था अतीक का बेटा असद, तलाश में छापेमारी कर रही यूपी STF

By Jagran NewsEdited By: Shyamji Tiwari
Published: Sun, 09 Apr 2023 03:33 PM (IST)Updated: Sun, 09 Apr 2023 08:18 PM (IST)

Umesh Pal Murder Case साबरमती जेल में बंद माफिया डॉन अतीक अहमद के बेटे असद की दिल्ली में मदद करने ...और पढ़ें

दिल्ली में अतीक के बेटे की मदद करने वाले 3 गिरफ्तार
दिल्ली में अतीक के बेटे की मदद करने वाले 3 गिरफ्तार

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। प्रयागराज के चर्चित उमेश पाल हत्याकांड के आरोपित अतीक अहमद के बेटे असद की यूपी एसटीएफ दिल्ली में भी स्पेशल सेल की मदद से तलाश कर रही है। दरअसल असद पर यूपी पुलिस का दबाव बढ़ने पर वह पिछले माह छिपने के लिए दिल्ली आ गया था।

ड्राइवर ने छिपने में की थी मदद

यहां उसके पुराने ड्राइवर व दो हथियार तस्करों ने असद को छिपने में मदद की थी। वह दक्षिण व पश्चिम दिल्ली के अलावा अन्य जगहों पर 15 दिनों तक छिपा रहा था। उसके बाद उसने दिल्ली से भी अपना ठिकाना बदल लिया। यूपी एसटीएफ की सूचना पर पिछले माह दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की काउंटर इंटेलीजेंस ने असद के मददगार तीन आरोपितों को आर्म्स एक्ट में मामले में दबोच कर यूपी एसटीएफ को सौंप दिया था।

दिल्ली में असद की तलाश कर रही STF

सेल की मदद से यूपी एसटीएफ अभी भी दिल्ली में असद की तलाश कर रही है। कुछ जगहों पर छापेमारी किए जाने पर अब जाकर इसकी जानकारी मिली है। दिल्ली पुलिस सूत्रों के मुताबिक मार्च के पहले हफ्ते अतीक का बेटा असद दिल्ली में छिपने आया था। यहां रहने के दौरान उसने अपने पुराने ड्राइवर जावेद को पैसे लाने मेरठ भेजा था।

जावेद ने मेरठ से पैसा लाकर दिल्ली में असद को सौंप दिया था। वह दिल्ली में रहता है। असद पहले दक्षिण दिल्ली के जामिया नगर में छिपा उसके बाद पश्चिमी दिल्ली में भी छिपा। मामला प्रकाश में आने पर शाम को दिल्ली पुलिस प्रवक्ता डीसीपी सुमन नलवा ने मीडिया को जारी बयान में बताया कि काउंटर इंटेलीजेंस ने पिछले महीने पहले अवतार सिंह नाम के एक हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया था।

आरोपितों की गिरफ्तारी कर बरामद किए हथियार

पूछताछ में उसने बताया कि खालिद और जीशान नामक दो व्यक्ति को उसने 10 हथियारों की आपूर्ति की थी, जिसके बाद गुप्त सूचना के आधार पर 28 मार्च को खालिद और जीशान को शेख सराय से गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों के कब्जे से दो पिस्टल व कारतूस बरामद किए गए।

दाेनों ने पूछताछ में बताया उन्होंने असद और गुलाम को शरण दी थी। उक्त दोनों की यूपी एसटीएफ उमेश पाल हत्याकांड मामले में ढूंढ रही है। जांच पड़ताल के बाद 31 मार्च को सेल ने जावेद को भी गिरफ्तार कर लिया। उसने भी बताया कि वह उमेश पाल की हत्या के बाद वह असद और गुलाम से मिले थे।

इनपुट- राकेश कुमार सिंह