यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
साबरमती जेल में भैंस को नहला रहा माफिया अतीक अहमद, हाई सिक्योरिटी बैरक में किया गया शिफ्ट
Atiq Ahmed उमेश पाल अपहरण केस में साबरमती जेल में आजीवन कारावास की सजा रहे माफिया अतीक अहमद को शनिवार ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, प्रयागराज : उमेश पाल अपहरण कांड में सश्रम आजीवन कारावास की सजा से दंडित माफिया अतीक अहमद की साबरमती जेल में बैरक बदल दी गई है। बताया जा रहा है कि अभी तक अतीक को सामान्य बैरक में रखा गया था लेकिन अब उसे हाई सिक्योरिटी बैरक में डाल दिया गया है।
बंदियों पर रखी जा रही नजर
इसके साथ ही उसकी गतिविधि की निगरानी बढ़ा दी गई है। साबरमती जेल में बंद अतीक के कुछ करीबी बंदियों पर नजर रखी जा रही है। यह भी कहा जा रहा है कि माफिया अतीक के हाथ में कोई मोबाइल अब न पहुंचे, इसके लिए विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
जेल में भैंस नहला रहा माफिया
अतीक से मिलने के आने वालों का नाम सहित दूसरी जानकारी को रजिस्टर में दर्ज किया जाएगा। माफिया को साबरमती जेल प्रशासन की ओर से कैदी नंबर आवंटित किए जाने के साथ ही जेल में उससे झाड़ लगाने व भैंस नहलाने का काम लिया जा रहा है।
