विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

माफिया के परिवार पर कानूनी शिकंजा! अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन और बेटे अली पर एक और मुकदमा दर्ज

By Jagran NewsEdited By: Abhishek Pandey
Published: Sun, 09 Apr 2023 11:54 AM (IST)

Atiq Ahmed Family उमेश पाल हत्याकांड में फंसे माफिया अतीक अहमद के परिवार पर कानूनी शिकंजा और भी कसता जा ...और पढ़ें

अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन और बेटे अली पर एक और मुकदमा दर्ज
अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन और बेटे अली पर एक और मुकदमा दर्ज

जागरण संवाददाता, प्रयागराज: उमेश पाल हत्याकांड में फंसे माफिया अतीक अहमद के परिवार पर कानूनी शिकंजा और भी कसता जा रहा है। अब धूमनगंज थाने में एक और एफआइआर लिखी गई है जिसमें अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन, नैनी जेल में बंद बेटे अली अहमद, पुराने नौकर राकेश लाला तथा साबिर को नामजद किया गया है।

अली और साबिर के मिले फर्जी आधार कार्ड

दरअसल, पुलिस ने पिछले दिनों राकेश लाला को जेल से कस्टडी रिमांड पर लेकर पूछताछ की तो उसने अतीक के तोड़े जा चुके कार्यालय से एक बैग पुलिस को बरामद कराया था जिसमें अली और साबिर के फर्जी आधार कार्ड मिले थे।

शाइस्ता ने छिपाने को दिया था बैग

राकेश लाला ने पुलिस को बताया कि यह बैग शाइस्ता परवीन ने उसे छिपाने के लिए दिया था। जाली आधार कार्ड बनवाने और उसे छिपाकर रखने के आरोप में शाइस्ता परवीन, राकेश, अली अहमद और साबिर को आरोपित बनाकर विवेचना शुरू की गई है।

50 हजार की इनामी है शाइस्ता परवीन

यहां उल्लेखनीय है कि उमेश पाल हत्याकांड में अतीक अहमद और उसकी पत्नी शाइस्ता के साथ ही जेल में बंद अली को भी साजिश रचने का आरोपी पुलिस ने बनाया है। 50 हजार की इनामी शाइस्ता परवीन 24 फरवरी को उमेश पाल की हत्या के बाद से फरार है।