Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    इसी महीने शादी के बंधन में बंधेंगी हॉकी की दो ओलंपियन महिला खिलाड़ी, एक आकाशदीप के साथ लेंगी सात फेरे

    Updated: Wed, 13 Nov 2024 04:52 PM (IST)

    इस महीने दो ओलंपिक हॉकी खिलाड़ी शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। एक हॉकी की ओलंपियन खिलाड़ी मोनिका मलिक की शादी ओलंपियन खिलाड़ी आकाशदीप से 15 नवंबर को होगी। वहीं 24 नवंबर को हॉकी की ओलंपियन खिलाड़ी नेहा गोयल की शादी करनाल के हाकी खिलाड़ी सुनील कुमार के साथ होने जा रही है। आकाशदीप पंजाब पुलिस में डीएसपी हैं।

    Hero Image
    सगाई के दौरान नेहा गोयल व सुनील कुमार।

    जागरण संवाददाता, सोनीपत। हॉकी टीम की दो ओलंपियन खिलाड़ी इसी महीने शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। एक हॉकी की ओलंपियन खिलाड़ी मोनिका मलिक की ओलंपियन खिलाड़ी आकशदीप से 15 नवबंर को होगी। मोनिका गोहाना क्षेत्र के गांव गामड़ी की रहने वाली हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आकाशदीप पंजाब पुलिस में डीएसपी हैं। आज जालंधर में दोनों की सगाई हुई और मोनिका का परिवार चंडीगढ़ में रहता है।

    वहीं, 24 नंवबर को हॉकी की ओलंपियन खिलाड़ी नेहा गोयल की शादी करनाल के हाकी खिलाड़ी सुनील कुमार के साथ होने जा रही है। दोनों की सगाई हो चुकी है। सुनील कुमार केंद्रीय आयकर विभाग में लेखाकार के पद पर कोलकाता में तैनात हैं।

    मोनिका और नेहा दोनों ही भारतीय महिला हॉकी टीम में खेल रही हैं। नेहा चैंपियनंस ट्रॉफी में खेल रही हैं। वह 21 नवंबर को अपने घर वापस लौटेंगी। आर्थिक तंगहाली से जूझकर नेहा ने अपनी एक विशेष पहचान बनाई है। नेहा टोक्यो और पेरिस ओलंपिक की टीम का हिस्सा रह चुकी हैं।

    एल्डिको काउंटी में 24 नवंबर को द्रोणाचार्य अवॉर्डी हॉकी कोच प्रीतम सिवाच के घर पर नेहा की हल्दी की रस्म होगी। प्रीतम सिवाच की मदद से नेहा गोयल समेत दर्जन भर से अधिक लड़कियां आज हॉकी में अपना स्थान बना चुकी हैं।

    नेहा की शादी में भारतीय महिला हॉकी टीम की लड़कियां पहुंचेंगी, सभी को निमंत्रण भेजा गया है।