विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 25, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मोदी कैबिनेट में शामिल हो सकते हैं दिल्ली के दो सांसद, इन नेताओं को मिल सकता है मौका

By Mangal YadavEdited By:
Published: Sat, 25 May 2019 03:38 PM (IST)

लोकसभा चुनाव का दंगल जीतने वाले सांसदों की नजर अब केंद्रीय मंत्रिमंडल के गठन पर है। दिल्ली के दो सांसद को मंत्री बनाए जाने की संभावना है।

मोदी कैबिनेट में शामिल हो सकते हैं दिल्ली के दो सांसद, इन नेताओं को मिल सकता है मौका
मोदी कैबिनेट में शामिल हो सकते हैं दिल्ली के दो सांसद, इन नेताओं को मिल सकता है मौका

नई दिल्ली, जेएनएन। दिल्ली के सातों सांसद ने बड़े अंतर से जीत हासिल की है। प्रवेश वर्मा और हंसराज हंस की जीत का अंतर पांच लाख से भी ज्यादा है। लोकसभा चुनाव का दंगल जीतने वाले सांसदों की नजर अब केंद्रीय मंत्रिमंडल के गठन पर है। दिल्ली के दो सांसद को मंत्री बनाए जाने की संभावना है। इस सरकार में भी दिल्ली से डॉ. हर्षवर्धन व विजय गोयल मंत्री हैं।

वरिष्ठता देखें तो डॉ. हर्षवर्धन की दावेदारी ज्यादा मजबूत लगती है। दिल्ली सरकार में मंत्री रहने के साथ ही मोदी सरकार में भी मंत्री रहे हैं। पहले उन्हें केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री बनाया गया था। बाद में इन्हें पर्यावरण मंत्रलय दिया गया। वह लगातार दूसरी बार चांदनी चौक से चुनाव जीते हैं। ऐसे में उनके समर्थकों को लगता है कि उन्हें फिर से मंत्री पद मिलेगा।

दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी भी लगातार दूसरी बार उत्तर-पूर्वी दिल्ली से सांसद चुने गए हैं। उनके नेतृत्व में पार्टी ने निगम चुनाव में जीतने के बाद लोकसभा चुनाव में बड़ी सफलता हासिल की है, जिससे उनका सियासी कद बढ़ा है।

माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में उनकी जिम्मेदारी भी बढ़ेगी। या तो उन्हें मंत्री बनाया जाएगा या फिर उनके नेतृत्व में पार्टी अगला विधानसभा चुनाव लड़ेगी। पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय साहिब सिंह वर्मा के पुत्र प्रवेश वर्मा भी पश्चिमी दिल्ली से लगातार दूसरी बार सांसद चुने गए हैं। खास बात यह है कि पिछली बार की तरह इस बार भी वह अन्य प्रत्याशियों की तुलना में सबसे ज्यादा अंतर से चुनाव जीतने में सफल रहे हैं।

इस बार उनकी जीत का अंतर 5.78 लाख का है। वह भी मंत्री पद के मजबूत दावेदार हैं। इसी तरह से दक्षिणी दिल्ली के सांसद रमेश बिधूड़ी और नई दिल्ली की सांसद मीनाक्षी लेखी के समर्थकों को भी उनके मंत्री बनाए जाने की उम्मीद है।

नवनिर्वाचित सांसदों के साथ ही केंद्रीय राज्य मंत्री विजय गोयल भी मंत्री पद के दावेदार हैं। उनका राज्य सभा का कार्यकाल भी पूरा होने वाला है। ऐसे में सबकी नजरें उनपर भी टिकी हुई है। उनके समर्थक भी बड़ी जिम्मेदारी मिलने की उम्मीद लगाए हुए हैं।

दिल्ली-NCR की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप