Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली नगर निगम की सीलिंग के दौरान इमारत में बंद हुए 2 बच्चे, पुलिस ने गेट तोड़कर निकाला बाहर

    By Jagran NewsEdited By: Nitin Yadav
    Updated: Fri, 24 Feb 2023 11:37 AM (IST)

    MCD अधिकारियों ने दिल्ली में एक इमारत के सील करने में तेजी दिखाते हुए इमरात के मौजूद युवती और 2 बच्चों के भी लॉक कर दिया। सीलिंग के बाद युवती और बच्चों के बिल्डिंग के अंदर होने की जानकारी के बाद पुलिस ने गेट तोड़कर उन्हें बाहर निकाला।

    Hero Image
    दिल्ली नगर निगम की सीलिंग के दौरान इमारत में बंद हो गए दो बच्चे। फाइल फोटो।

    नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। किराड़ी के कर्ण विहार इलाके में गुरुवार को प्रापर्टी को सील करने के दौरान इमारत के अंदर मौजूद युवती और दो बच्चे बंद हो गए। सीलिंग के बाद बच्चों के अंदर बंद होने की जानकारी मिलने पर पुलिस और दमकल कर्मी वहां पहुंचे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुलिस की मदद से मकान के छोटे गेट का ताला तोड़ कर फंसे हुए बच्चों को बाहर निकाला गया। जानकारी के अनुसार इलाके की एक इमारत में प्रभु दयाल अस्पताल चलाया जा रहा था, लेकिन वह काफी दिनों से बंद था और वहां कुछ लोग किरायेदार के रूप में रह रहे थे। लोगों के अनुसार प्रापर्टी मालिक प्रभु दयाल इलाके के पूर्व पार्षद रह चुके हैं।

    उन्होंने समय पर हाउस टैक्स नहीं भरा। इसलिए निगम ने इमारत को सील कर दिया गया। इस बारे में निगम की ओर से किसी तरह की प्रतिक्रिया नहीं मिली है। दोनों बच्चे अनवी और यजत की उम्र तीन व पांच वर्ष है। उनके साथ घर मे मौजूद अन्य युवती वहीं रह रहे दूसरे किरायदार के परिवार की है। मकान में दो किरायेदार रहते हैं। बच्चों के पिता नीरज शुक्ला और उनकी पत्नी दिशा की शिकायत पर अमन विहार थाना पुलिस ने इस मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

    जानकारी के अनुसार बच्चों की मां दिशा निजी स्कूल में शिक्षक हैं और और उनके पति नीरज शुक्ला निजी क्षेत्र में कार्यरत हैं। उनके बाहर होने पर घर पर बच्चे अकेले थे। बच्चों के सकुशल बाहर निकाले जाने के बाद उन्होंने राहत की सांस ली। फिलहाल, पुलिस छानबीन में जुटी है।

    यह भी पढ़ें: MCD सदन में स्टैंडिंग कमेटी की चुनाव प्रक्रिया शुरू, भाजपा पार्षदों ने लगाए मोदी-मोदी के नारे

    comedy show banner
    comedy show banner