Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Tulip Festival: दिल्ली में आज से शुरू होगा ट्यूलिप महोत्सव, रंग-बिरंगे फूलों की खूबसूरती देख सकेंगे लोग

    By Jagran NewsEdited By: Abhishek Tiwari
    Updated: Tue, 14 Feb 2023 08:51 AM (IST)

    Delhi Tulip Festival एनडीएमसी के अनुसार एक से दो मार्च 2023 को जी-20 देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में आने वाले प्रतिनिधियों को आकर्षित करने के लिए यह ट्यूलिप तैयार हैं। लुटियंस दिल्ली में सड़कों पर फूलों की खूबसूरती दिखाई देगी।

    Hero Image
    Tulip Festival: दिल्ली में आज से शुरू होगा ट्यूलिप महोत्सव

    नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। लुटियंस दिल्ली में सड़कों पर खिलें रंग-बिरंगे ट्यूलिप को नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) ने उत्सव से जोड़ दिया है। जी-20 शिखर सम्मेलन के मद्देनजर शांतिपथ लान में इसके लिए एनडीएमसी मंगलवार से 26 फरवरी तक ट्यूलिप महोत्वस आयोजित करने जा रहा है। इस दौरान ट्यूलिप वाक व फोटोग्राफी प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एनडीएमसी के अनुसार, नीदरलैंड से 1.24 लाख ट्यूलिप बल्ब आयात किए गए थे। इन्हें जनवरी के पहले सप्ताह में शांति पथ लान और अन्य लान के साथ गोलचक्करों व चौराहों पर लगाया गया था। एनडीएमसी के अनुसार एक से दो मार्च, 2023 को जी-20 देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में आने वाले प्रतिनिधियों को आकर्षित करने के लिए यह ट्यूलिप तैयार हैं।

    एनडीएमसी के उपाध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने बताया कि ट्यूलिप के खिलने से वसंत का आगमन होता है और नागरिकों को नई दिल्ली के भीतर एक अंतरराष्ट्रीय अनुभव प्राप्त होगा। उपाध्याय ने बताया कि 18, 19, 25 व 26 फरवरी को शांतिपथ लान पर ट्यूलिप वाक का आयोजन होगा। स्वयंसेवी संगठन “गिव मी ट्रीज ट्रस्ट” ने इस वाक की तैयारी व सामग्री विकसित की है।

    फोटोग्राफी प्रतियोगिता का होगा आयोजन

    एनडीएमसी उपाध्यक्ष ने बताया कि 14 से 24 फरवरी के बीच ट्यूलिप सुंदरीकरण की एक फोटोग्राफी प्रतियोगिता भी आयोजित कर रही है। इससे संबंधित नियम एनडीएमसी की वेबसाइट पर जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि #NDMCTulipFestival के हैशटेग के साथ इंटरनेट मीडिया पर यह फोटो साझा कर सकते हैं। प्रत्येक दिन तीन सर्वश्रेष्ठ तस्वीरों को एनडीएमसी अपने इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म पर अपलोड करेगी। प्रतियोगिता के समापन पर सर्वश्रेष्ठ फोटोग्राफ को पुरस्कृत किया जाएगा।

    comedy show banner